खोह नागोरियान अग्निकांड : पटाखा फैक्ट्री हादसे का मुख्य आरोपी कयूम गिरफ्तार, सर्च में गोदाम सीज

पुलिस ने व्यापक अभियान भी शुरू किया

खोह नागोरियान अग्निकांड : पटाखा फैक्ट्री हादसे का मुख्य आरोपी कयूम गिरफ्तार, सर्च में गोदाम सीज
अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में फरार हुए मुख्य आरोपी कयूम खान को गिरफ्तार। हादसे में आठ लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद आरोपी फरार चल रहा था। थानाप्रभारी प्रकाश बिश्नोई ने बताया कि गत 9 जून को करीम नगर-बी तलाई क्षेत्र में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी।

जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में फरार हुए मुख्य आरोपी कयूम खान (50) को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में आठ लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद आरोपी फरार चल रहा था। थानाप्रभारी प्रकाश बिश्नोई ने बताया कि गत 9 जून को करीम नगर-बी तलाई क्षेत्र में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। हादसे में आठ लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। हादसे के बाद मुख्य आरोपी कयूम खान तथा उसके सहयोगी फरार हो गए थे। पुलिस टीमों ने जयपुर, दिल्ली और गाजियाबाद सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश देकर कयूम को गिरफ्तार कर लिया। 

सर्च में गोदाम सीज
इधर, हादसे के बाद खोह नागोरियान क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक अभियान भी शुरू किया है। लगभग 30 पुलिसकर्मियों की टीम ने डोर-टू-डोर सर्वे कर करीब 200 मकानों और कई कॉलोनियों की जांच की। अभियान के दौरान लक्ष्मी नगर कॉलोनी में चल रहे एक गोदाम पर छापा मारकर करीब 260 किलो नकली पनीर जब्त किया, जिसे खाद्य विभाग को सौंप दिया गया। इसके अलावा क्षेत्र में संचालित करीब 30 अवैध कबाड़ और कटिंग गोदामों को सील किया गया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश