रीट भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, डमी कैंडिडेट बनकर पेपर देने वाला गिरफ्तार
पेपर लीक होने के बाद यह परीक्षा 29 जनवरी 2023 को दोबारा
जयपुर। राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने वरिष्ठ अध्यापक (विज्ञान) भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाले सरकारी लैब असिस्टेंट महेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। वह वर्तमान में जालौर के राजकीय महाविद्यालय रानीवाड़ा में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था। आरोपी ने असली अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देकर उसे चयनित कराने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके लिए छह लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। मामले में पहले ही मूल अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में सत्यप्रकाश मीणा को दिसंबर 2023 में गिरफ्तार किया जा चुका है। एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) द्वितीय श्रेणी भर्ती परीक्षा-2022 के सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय का पेपर लीक होने के बाद यह परीक्षा 29 जनवरी 2023 को दोबारा कराई गई थी।
दो डमी अभ्यथियों की ली मदद
जांच में सामने आया कि गंगापुर सिटी निवासी मूल अभ्यर्थी सत्यप्रकाश मीणा की जगह दो अलग-अलग डमी अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में जालौर जिले के खिरोड़ी निवासी महेंद्र कुमार ने सत्यप्रकाश मीणा के स्थान पर परीक्षा दी थी।
बिचौलिए के जरिए हुआ सौदा
एसओजी के अनुसार महेंद्र कुमार और मूल अभ्यर्थी के बीच बिचोलिए के जरिए छह लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। डमी अभ्यर्थी की मदद से सत्यप्रकाश मीणा विज्ञान विषय के वरिष्ठ अध्यापक पद पर चयनित भी हो गया, लेकिन शिकायत मिलने पर नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो सका।

Comment List