मुख्यमंत्री से महाराज ध्यानाराम की मुलाकात : सामाजिक और आध्यात्मिक उत्थान पर चर्चा
ब्रह्मधाम आसोतरा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को महाराज वेदान्ताचार्य डॉ. ध्यानाराम ने मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को महाराज वेदान्ताचार्य डॉ. ध्यानाराम ने मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान राजपुरोहित समाज के सामाजिक और शैक्षणिक उत्थान के साथ-साथ आध्यात्मिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में आहोर विधायक छगन सिंह और ब्रह्मधाम आसोतरा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। राजपुरोहित समाज के विकास और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए इस अवसर पर कई सुझाव प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री ने समाज के कल्याण और शिक्षा के प्रसार में सरकार के योगदान को रेखांकित किया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने ध्यानाराम जी महाराज को सम्मानित करते हुए उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। बैठक को समाज और सरकार के बीच संवाद का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो सामाजिक और आध्यात्मिक प्रगति के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा।

Comment List