नाबालिग किराएदार ने मासूम को बनाया हवस का शिकार : तड़पती रही बालिका, जानें पूरा मामला
बालिका दर्द से तड़प रही
मकान मालिक की 11 वर्षीय बालिका को हवस का शिकार बना डाला। खून से लथपत तड़पती बालिका ने फोन पर मां को आपबीती सुनाई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है।
नैनवां। नैनवा में एक बालिग युवक जिस मकान में गत 4 वर्ष से रह रहा था, मौका देखकर उसने मकान मालिक की 11 वर्षीय बालिका को हवस का शिकार बना डाला। खून से लथपत तड़पती बालिका ने फोन पर मां को आपबीती सुनाई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है।
थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट मेंं बताया कि शुक्रवार11 बजे करीब वह घर से अदालत में तारीख पेशी पर आ गई थी। घर पर उसकी 11 वर्षीय बालिका अकेली थी। 15मिनट के बाद बालिका का फोन आया, जिसमें वह चिल्ला रही थी। वह कोर्ट से घर पर पहुंची और जानकारी की गई, तो पाया कि हरिपुरा गांव निवासी कजोड़ मीणा ने बालिका को अकेला देख दुष्कर्म किया। बालिका दर्द से तड़प रही थी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
28 Jul 2026 19:01:41
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...

Comment List