भारत और पाक के बीच बढ़ते तनाव के चलते बदले मिठाइयों के नाम
दुकानों पर देशभक्ति से जुड़े नए नामों का प्रचलन
अधिकतर मिठाई विक्रेताओं ने अपने उत्पादों के नामों में यह बदलाव किया है।
जयपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का असर भारत में मिठाइयों के नाम पर दिखा। राजस्थान के जयपुर शहर में मिठाई की दुकानों में मिठाइयों के नाम से 'पाक' शब्द हटा दिया गया है। दुकानों पर देशभक्ति से जुड़े नए नामों का प्रचलन। जिन मिठाइयों के नाम में 'पाक' शब्द शामिल था, उन्हें अब हटा दिया है।
मोती पाक, आम पाक, मैसूर पाक और गोंद पाक जैसी मिठाइयों के नाम बदलकर मोती श्री, आम श्री, मैसूर श्री और गोंद श्री कर दिए गए हैं।स्वर्ण भस्म पाक को अब स्वर्ण भस्म श्री के नाम से जाना जा रहा है। अधिकतर मिठाई विक्रेताओं ने अपने उत्पादों के नामों में यह बदलाव किया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
06 Mar 2026 18:25:35
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...

Comment List