काम में कोताही अब नहीं चलेगी, पशुपालन विभाग का सख्त संदेश- पशुधन निरीक्षक निलंबित
सल्लोपाट गांगडतलाई उप केन्द्र का पशुधन निरीक्षक निलंबित
पशुपालन विभाग ने अनुशासनहीनता के मामले में बांसवाड़ा के सल्लोपाट गांगडतलाई पशु चिकित्सा उपकेंद्र में कार्यरत पशुधन निरीक्षक खातुराम पारगी को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अतिरिक्त निदेशक, क्षेत्र पशुपालन कार्यालय रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि अनुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता से समझौता नहीं होगा तथा नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी।
जयपुर। पशुपालन विभाग ने अनुशासनहीनता के मामले में बांसवाड़ा जिले के सल्लोपाट गांगडतलाई पशु चिकित्सा उपकेन्द्र में कार्यरत पशुधन निरीक्षक खातुराम पारगी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनको निलंबित कर दिया है। विभाग के निदेशक डॉ. सुरेश चंद मीना ने आदेश
जारी किए।
विभाग के जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान पारगी का मुख्यालय अतिरिक्त निदेशक क्षेत्र पशुपालन विभाग कार्यालय में रहेगा। विभाग के निदेशक डॉ. सुरेश मीना ने कहा कि शासकीय कायार्ें में अनुशासन, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सवार्ेच्च प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता बरदाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी की सेवा नियमों के उल्लंघन अथवा कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Aug 2026 19:01:34
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...

Comment List