भाजपा SC मोर्चा की नई टीम घोषित, 47 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने में भी सहायक साबित

भाजपा SC मोर्चा की नई टीम घोषित, 47 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

लम्बे इतजार के बाद राजस्थान भाजपा में संगठनात्मक विस्तार की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर SC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने 47 पदाधिकारियों की जंबो सूची जारी। नई टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन देखने को मिला।

जयपुर। लम्बे इतजार के बाद राजस्थान भाजपा में संगठनात्मक विस्तार की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर SC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने 47 पदाधिकारियों की जंबो सूची जारी की। नई टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन देखने को मिला है। मोर्चा में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्रियों सहित कुल 47 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। संगठन ने इस बार कई नए चेहरों को मौका देकर भविष्य की रणनीति के स्पष्ट संकेत दिए हैं।

घोषित सूची में जयपुर, अलवर, उदयपुर और भरतपुर सहित विभिन्न जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। नई टीम के गठन के साथ ही भाजपा ने आगामी चुनावों की तैयारियों को भी गति देने का संकेत दिया है। यह टीम न केवल संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी, बल्कि SC वर्ग में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने में भी सहायक साबित होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित