मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की धमकी से फैली दहशत, 3 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

पुलिस ने मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक किया सर्च

मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की धमकी से फैली दहशत, 3 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

धमाकों की धमकी और भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बाद यहां 16 मई को होने वाले आईपीएल को रद्द कर दिया गया।

जयपुर। शहर में एसएमएस स्टेडियम में धमाकों की धमकी देने के बाद ही दूसरे दिन ही किसी सिरफिरे ने राजधानी के मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की धमकी भरा ईमेल कर दिया। इससे मैट्रो प्रशासन में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेट्रो पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के जरिए मोर्चा संभाला। भगदड़ को बचाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने मेट्रो स्टेशन खाली कराकर करीब तीन घण्टे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च में किसी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिलने पर राहत की सांस ली गई।

सुरक्षा एजेंसियां मेल करने वाले का पता लगा रही है। जानकारी के अनुसार धमकी भरा मेल मिलने पर तुरंत एक्शन लिया गया। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाकर सुरक्षा एजेंसियों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गौरतलब है कि गुरुवार को क्रीडा परिषद के मेल पर भी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आया था। धमाकों की धमकी और भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बाद यहां 16 मई को होने वाले आईपीएल को रद्द कर दिया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल...
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे