पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- सीएम की जरूरी तो जनता की सुरक्षा भी जरूरी

उचित मुआवजे और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- सीएम की जरूरी तो जनता की सुरक्षा भी जरूरी
जगतपुरा वीआईपी मूवमेंट के दौरान एक महिला के झुलसने की घटना पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा पर हमला। डोटासरा ने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री की सुरक्षा जरूरी है तो आम जनता की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। सत्ता का मतलब जनता को रास्ते से हटाना नहीं, बल्कि उसकी रक्षा करना है।

जयपुर। जगतपुरा वीआईपी मूवमेंट के दौरान एक महिला के झुलसने की घटना पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री की सुरक्षा जरूरी है तो आम जनता की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। सत्ता का मतलब जनता को रास्ते से हटाना नहीं, बल्कि उसकी रक्षा करना है।

मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान खौलते पानी से झुलसी इस बेटी का दर्द सिर्फ उसका नहीं, बल्कि उस हर आम आदमी का दर्द है जिसे वीआईपी संस्कृति ने हमेशा कुचला है। वहीं, अखाड़े में पहलवान पर थानेदार का हमला कर देता है। जिन पर कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी है, अगर वही लोग ऐसे करेंगे तो जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा। आख़िर आम लोगों की जान की कीमत कब समझी जाएगी। सरकार पीड़ितों को इलाज, उचित मुआवजे और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था