दुर्लभ प्रजाति की बत्तख से लोगों में उत्सुकता, आकर्षण का बनी केंद्र

आसपास के प्रदेशों में भी कम ही दिखाई देती है

दुर्लभ प्रजाति की बत्तख से लोगों में उत्सुकता,  आकर्षण का बनी केंद्र

पक्षी प्रेमी और प्रकृतिविद किशन मीना ने यह पक्षी 8 फरवरी को पहली बार बरखेड़ा में देखा और अगले 4 दिन तक पक्षीविद् किशन मीना, कर्नल प्रदीप सांगवान और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर मृदुल वैभव ने इस पक्षी को ऑब्जर्व किया।

जयपुर। शहर में लोगों के बीच एक दुर्लभ प्रजाति की बत्तख ने लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी है। चंदलाई बरखेड़ा में यह बेहद ही खूबसूरत और दुर्लभ चिड़िया दिखी। टुंड्रा वनों की मूलनिवासी इस चिड़िया का नाम 'लेसर वाइट फ्रंटिड गूज़' है। यह चिड़िया जयपुर में पहली बार दिखाई दी है। यह राजस्थान या आसपास के प्रदेशों में भी कम ही दिखाई देती है। डार्क चॉकलेट ब्राउन रंग, दमकता सफेद माथा, आंख पर पीली रिंग और चोंच एकदम पिंक कलर की यह चिड़िया फिलहाल जयपुर में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दस साल पहले यह चिड़िया पहली बार चर्चा में आई थी। जब इसे सरिस्का बाघ परियोजना से लगती आबादी टहला के आसपास देखा गया था। दरअसल यह पक्षी 'एग्रीमेंट ऑन दॅ कंजर्वेशन ऑव ऐफ्रिकन-यूरेशियन माइग्रेटरी वाटरबर्ड्स (एईडब्लूए)' के तहत 'क्रिटिकली एंडेंजर्ड' श्रेणी में है।

पक्षी प्रेमी और प्रकृतिविद किशन मीना ने यह पक्षी 8 फरवरी को पहली बार बरखेड़ा में देखा और अगले 4 दिन तक पक्षीविद् किशन मीना, कर्नल प्रदीप सांगवान और फोटोग्राफर मृदुल वैभव ने इस पक्षी को ऑब्जर्व किया और तस्वीरें ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह वाक़ई दुर्लभ पक्षी है और यह जयपुर में पहली बार और प्रदेश में तीसरी बार देखा गया है। यह ग्रेटर वाइट फ्रंटेड गूज़ जैसा ही है। यह यूरोप के जंगलों में ही अधिकतर रहता है और कभी-कभार बाहर आता है, लेकिन फिर भी भारत या पाकिस्तान की तरफ भूले भटके या मन में लहर उठने पर आ जाए, तो आ जाए।

Tags: duck

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।
अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर सियासत तेज : अखिलेश यादव की चेतावनी, बोले-लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे, ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ जैसे दावों की वास्तविकता उजागर 
अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सीमावर्ती शहर के लिए सुरक्षा अलर्ट, हिंसक आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि होने की रिपोर्टेंआई सामने
नीरज कुमार का बड़ा हमला : जदयू में निशांत के प्रवेश के बाद तेजस्वी राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर अशांत, जदयू के बिखरने की अफवाह 
पश्चिम बंगाल में केंद्र के शपथ ग्रहण में शामिल होने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : अजय राय ने कहा-हम खोखले दावे नहीं करते, राहुल गांधी के प्रति जनता का समर्थन और स्नेह 
बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना वाटर पॉजिटिव, जल संरक्षण में नई मिसाल