प्लास्टिक और पृथ्वी की शादी नाटक ने जीता प्रथम पुरस्कार, देवांश, हनु , निलाक्ष, रक्षित के अभिनय ने खूब तालियां बटोरी
देवांश की टीम द्वारा प्रस्तुत किए गए नाटक का विषय था प्लास्टिक और पृथ्वी की शादी
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया
जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित नाटक प्रतियोगिता में देवांश गोधा, नीलाक्ष अधीकारी, हनु चौहान और रक्षित शर्मा की टीम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त हासिल किया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। देवांश की टीम द्वारा प्रस्तुत किए गए नाटक का विषय था प्लास्टिक और पृथ्वी की शादी, जिसमें यह दर्शाया गया कि किस प्रकार प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पृथ्वी के लिए विनाशकारी सिद्ध हो सकता है। इस भावनात्मक और प्रभावशाली प्रस्तुति में प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों को नाटकीय अंदाज़ में दिखाया गया, जिसने दर्शकों के साथ-साथ निर्णायकों को भी अत्यंत प्रभावित किया। नाटक में प्लास्टिक का किरदार निभाया देवांश ने धरती का नीलाक्ष ने हनु चौहान ने सूत्रधार का और रक्षित ने शादी करने वाले पंडित का। यह आयोजन एक सशक्त संदेश के साथ संपन्न हुआ कि "प्लास्टिक से नाता तोड़ो, प्रकृति से रिश्ता जोड़ो।"

Comment List