राजस्थान निकाय चुनाव मतगणना की तैयारी पूरी, कार्मिकों और एजेंटों के लिए अलग-अलग रंगों के पहचान पत्र जारी किए गए

रंगीन पहचान पत्रों से होगी मतगणना स्थल पर पहचान

राजस्थान निकाय चुनाव मतगणना की तैयारी पूरी, कार्मिकों और एजेंटों के लिए अलग-अलग रंगों के पहचान पत्र जारी किए गए
राजस्थान नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की मतगणना के सुचारू संचालन के लिए जयपुर में अलग-अलग रंगों के पहचान पत्र व प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा बनाए रखने हेतु अधिकारियों, कार्मिकों और काउंटिंग एजेंट्स के लिए बिना फोटोयुक्त पहचान पत्र के प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए मतगणना के दिन सोमवार को विभिन्न श्रेणियों के कार्मिकों एवं अभिकर्ताओं के लिए अलग-अलग रंग के पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। पहचान पत्र प्रकोष्ठ की प्रभारी अधिकारी देवयानी ने बताया कि पीठासीन अधिकारी के लिए गुलाबी, मतदान अधिकारी के लिए हल्का हरा, मतगणना सहायक के लिए हल्का हरा, मतगणना पर्यवेक्षक के लिए गुलाबी, काउंटिंग एजेन्ट के लिए पीला रंग तथा मीडिया के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के के निर्देशानुसार जारी गुलाबी प्राधिकृत प्रवेश पत्र निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल प्रवेश पत्र सफेद तथा पीले रंग के मतगणना स्थल वाहन प्रवेश पत्र भी निर्धारित प्रारूप में जारी किए गए हैं। मतगणना के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से फोटोयुक्त पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा तथा संबंधित अधिकारी, कार्मिकों एवं अभिकर्ताओं को निर्धारित पहचान पत्र साथ रखना आवश्यक होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान की अमेरिका के सामने सात शर्तें, शर्तें पूरी होने तक जारी रहेगा बंदी का फैसला होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान की अमेरिका के सामने सात शर्तें, शर्तें पूरी होने तक जारी रहेगा बंदी का फैसला
ईरान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अमेरिका के समक्ष सात शर्तें रखी हैं। ईरानी...
सांभर लेक थानाधिकारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: सड़क निर्माण कार्य निर्बाध चलाने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप, एसीबी ने थानाधिकारी कक्ष में की ट्रैप कार्रवाई 
भारत ने चीन को हराकर लगातार तीसरी बार जीता जूनियर महिला एशिया कप, विश्व कप का टिकट भी पक्का
बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा शोक, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
तुलाई कांटों के ऑटोमाइजेशन से अब तक 2.25 लाख अधिक कन्फर्म रवन्ना जनरेट, माइनिंग सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ी; 621 करोड़ रुपए अधिक रॉयल्टी मिली
राजस्थान निकाय चुनाव मतगणना की तैयारी पूरी, कार्मिकों और एजेंटों के लिए अलग-अलग रंगों के पहचान पत्र जारी किए गए
महबूबा मुफ्ती ने ब्रिक्स में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा का किया स्वागत, भारत से गाजा-ईरान पर स्पष्ट रुख की मांग