स्वच्छता जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित, स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
टीम के महत्वपूर्ण सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
नगर निगम जयपुर की स्वच्छता टीम की ओर से जगतपुरा जोन के वार्ड संख्या 67 स्थित वृंदा अपार्टमेंट में आरडब्ल्यूए, ईको क्लब एवं बिसलेरी टीम के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन। कार्यक्रम के दौरान अपार्टमेंट के निवासियों को रीसायकल किए गए प्लास्टिक के पुनः उपयोग से उपयोगी वस्तुएं बनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
जयपुर। नगर निगम जयपुर की स्वच्छता टीम की ओर से बुधवार को जगतपुरा जोन के वार्ड संख्या 67 स्थित वृंदा अपार्टमेंट में आरडब्ल्यूए, ईको क्लब एवं बिसलेरी टीम के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपार्टमेंट के निवासियों को रीसायकल किए गए प्लास्टिक के पुनः उपयोग से उपयोगी वस्तुएं बनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 4-बिन प्रणाली के बारे में समझाते हुए विभिन्न प्रकार के कचरे एवं उसके उचित पृथक्करण (सेग्रीगेशन) की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया, ताकि कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाया जा सके।
इस अवसर पर बच्चों ने स्वच्छता एवं प्रकृति संरक्षण विषय पर आकर्षक चित्र बनाकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्हें स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया तथा इसके स्थान पर कपड़े के थैलों जैसे पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की सलाह दी गई। यह कार्यक्रम बिसलेरी टीम, ईको क्लब की पल्लवी जी एवं उनकी टीम के महत्वपूर्ण सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Comment List