विधानसभा में प्रश्नकाल : अधिसूचनाएं व वार्षिक प्रतिवेदन पेश होंगे, राज्यपाल अभिभाषण पर बहस जारी

नगरीय विकास एवं ऊर्जा विभाग से संबंधित विषयों पर सवाल-जवाब

विधानसभा में प्रश्नकाल : अधिसूचनाएं व वार्षिक प्रतिवेदन पेश होंगे, राज्यपाल अभिभाषण पर बहस जारी

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। प्रश्नकाल में तारांकित प्रश्नों की सूची में 21 तथा अतारांकित प्रश्नों की सूची में 22 प्रश्न शामिल हैं।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। प्रश्नकाल में तारांकित प्रश्नों की सूची में 21 तथा अतारांकित प्रश्नों की सूची में 22 प्रश्न शामिल हैं। इन प्रश्नों पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से जुड़े विभागों—उद्योग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन, जनजाति क्षेत्रीय विकास, राजस्व, नगरीय विकास एवं ऊर्जा विभाग से संबंधित विषयों पर सवाल-जवाब होंगे। सदन की मेज पर आज विभिन्न अधिसूचनाएं भी रखी जाएंगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी वित्तीय विभाग से संबंधित 27 अधिसूचनाएं प्रस्तुत करेंगी। वहीं उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा परिवहन विभाग की एक अधिसूचना रखेंगे। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की छह अधिसूचनाएं, जबकि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम गृह विभाग की सात अधिसूचनाएं सदन के पटल पर रखेंगे।

इसके साथ ही सदन में वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी राजस्थान जन आधार प्राधिकरण का वार्षिक प्रतिवेदन रखेंगी। मंत्री सुमित गोदारा राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करेंगे। उधर, राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में बहस आज भी जारी रहेगी। इस बहस के लिए पहले ही एक दिन का समय बढ़ाया जा चुका है। राज्य सरकार की ओर से राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब कल दिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड
न्यूयॉर्क के संघीय ट्रेड कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए अवैध आयात शुल्क (टैरिफ)...
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी
पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट