Railway Rule : रेल यात्रा के दौरान पटाखे या ज्वलनशील वस्तुएं लेकर यात्रा न करने की अपील, जान लीजिए रेलवे के नियम

जुर्माना या तीन साल तक की कैद

Railway Rule : रेल यात्रा के दौरान पटाखे या ज्वलनशील वस्तुएं लेकर यात्रा न करने की अपील, जान लीजिए रेलवे के नियम

रेलवे ने दीपावली पर यात्रियों की ओर से ट्रेनों में पटाखे, विस्फोटक अथवा कोई भी ज्वलनशील वस्तु लेकर यात्रा करने पर सख्त कार्यवाही। यात्री संरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए रेलवे की ओर से निरन्तर मॉनिटरिंग। एक छोटी चिंगारी भी विकराल रूप ले सकती है और जानमाल को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

जयपुर। रेलवे ने दीपावली पर यात्रियों की ओर से ट्रेनों में पटाखे, विस्फोटक अथवा कोई भी ज्वलनशील वस्तु लेकर यात्रा करने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार रेलवे संरक्षित और सुगम रेल संचालन के लिए प्रतिबद्ध है और यात्रियों की संरक्षा और सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्री संरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए रेलवे की ओर से निरन्तर मॉनिटरिंग की जा रही है। दीपावली के त्यौहार पर अक्सर देखा जाता है कि यात्री ज्वलनशील पदार्थ जैसे पटाखे, पेट्रोलियम पदार्थ, गैस सिलेण्डर, केरोसिन, माचिस, स्टोव, लाइटर, सूखी झाडिया और पत्ते आदि लेकर सफर करते है जोकि रेल यात्रा के दौरान प्रतिबंधित है और यह सब खतरनाक है और यात्रियों की संरक्षा को प्रभावित करता है। एक छोटी चिंगारी भी विकराल रूप ले सकती है और जानमाल को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

रेलवे ने सभी ट्रेनों के डिब्बों में ज्वलनशील वस्तुओं के साथ यात्रा नहीं करने की चेतावनी के स्टीकर लगाए है जिनपर नियमों के उल्लंघन पर निर्धारित सजा के प्रावधानों का उल्लेख भी किया गया है। रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 67, 164 और 165 के अनुसार, रेल यात्रा के दौरान ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री ले जाना एक दंडनीय अपराध है, अगर यात्री ऐसा करते पाए गए तो 1,000 तक का जुर्माना या तीन साल तक की कैद या दोनों का प्रावधान है। रेलवे का प्रयास है कि सभी यात्रियों की यात्रा आसान और सुखद हो तथा वो अपने गंतव्य तक सकुशल पहुंचे, यह रेलवे की कामना है। रेलवे सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि  वे किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और केरोसिन, स्टोव, माचिस, सिगरेट लाइटर और पटाखों सहित किसी भी विस्फोटक पदार्थ को साथ लेकर रेल यात्रा न करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान की चेतावनी : अमेरिका ने अगर बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी, तो वह फिर बंद कर देगा होर्मुज ईरान की चेतावनी : अमेरिका ने अगर बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी, तो वह फिर बंद कर देगा होर्मुज
बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रही तो होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया जाएगा। संसद अध्यक्ष गालिबाफ ने स्पष्ट किया कि...
अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
कोलकाता दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा : प्रवासी राजस्थानियों से किया संवाद, कहा- समर्पण और योगदान राज्य के नवनिर्माण में अहम  
महिला आरक्षण बिल पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विपक्ष पर हमला : कहा- देश और महिलाएं कभी नहीं करेगी माफ
आयकर विभाग की कार्रवाई : तृणमूल विधायक के ठिकानों पर मारा छापा, केंद्रीय बल तैनात
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला : विधेयकों को पारित होने से रोककर अपना विकास विरोधी चेहरा किया उजागर, कहा- समर्थन नहीं कर महिलाओं के साथ किया विश्वासघात
एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद