राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल की नियुक्ति; पुष्पेंद्र भाटी बने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट सीजे

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति भवन से जारी हुई अधिसूचना

राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल की नियुक्ति; पुष्पेंद्र भाटी बने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट सीजे
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय का 44वां नियमित मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह आधिकारिक अधिसूचना जारी हुई।

जयपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। दोनों नियुक्तियां पांच सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए की गई हैं।

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 31 अगस्त को न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने और न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी। केंद्र सरकार की मंजूरी और राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो गई है।

न्यायमूर्ति अग्रवाल उच्च न्यायालय के 44वें नियमित मुख्य न्यायाधीश होंगे। उनका जन्म 15 जुलाई 1965 को रतनपुर, बिलासपुर में हुआ था। उन्होंने तीन जनवरी 1989 को अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया था। वह दीवानी, संवैधानिक और अन्य कानूनी मामलों में लंबे समय तक वकालत कर चुके हैं। वह छत्तीसगढ़ के उप एडवोकेट जनरल और बाद में एडवोकेट जनरल भी रहे। 16 सितंबर 2013 को उन्हें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और आठ मार्च 2016 को वह स्थायी न्यायाधीश बने।

वहीं न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। उनका जन्म 21 सितंबर 1970 को हुआ और उन्होंने 1992 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया। 16 नवंबर 2016 को वे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने। वकालत के दौरान उन्होंने सेवा, जनहित याचिका, चुनाव, राजस्व, खनन, शिक्षा, पंचायती राज सहित कई क्षेत्रों से जुड़े मामलों में पैरवी की। वह राजस्थान के अतिरिक्त महाधिवक्ता भी रह चुके हैं। राजस्थान उच्च न्यायालय में यह नियुक्ति उस समय हुई है, जब पिछले करीब एक वर्ष से मुख्य न्यायाधीश का पद कार्यवाहक व्यवस्था के तहत चल रहा था।

Read More जयपुर थोक बाजार में दालों के भाव स्थिर, चना-मटर दाल में तेजी

Post Comment

Comment List

Latest News

गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर
जयपुर में आयोजित 33वें मथुरादास माथुर क्रिकेट अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र व राज्य...
राहुल गांधी ने पटना गोलीकांड के घायल छात्रों से की मुलाकात, पूछा- टूटे सपने और हड्डियां क्या सरकार लौटा सकती है?
अलवर: आभूषण की दुकान में चोरी का प्रयास विफल, खाली हाथ लौटे बदमाश
तेजस्वी यादव का महंगाई पर केंद्र सरकार पर हमला, बोले- खाद्य पदार्थों से गैस तक बढ़ी कीमतों ने बिगाड़ा आम लोगों का बजट
उदयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 साल से फरार पांच हजार का इनामी बदमाश गुजरात से गिरफ्तार, तकनीकी मदद से मिली सफलता
जातीय जनगणना को लेकर कमलेश्वर पटेल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार घोषणा के बावजूद मूल स्वरूप में लागू नहीं कर रही
ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, तीन ईरानी तेल टैंकरों को किया निष्क्रिय