राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने अभय कमांड सेंटर पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश 

अभय कमांड सेंटर से निकाय चुनाव की कड़ी निगरानी

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने अभय कमांड सेंटर पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश 
राजस्थान में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार शर्मा ने अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एडीजी कानून-व्यवस्था वीके सिंह के साथ राज्यभर के संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की और अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

जयपुर। निकाय चुनाव के द्वितीय चरण को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था की तैयारियों को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित राज्य स्तरीय अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचकर चुनावी व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कानून व्यवस्था वीके सिंह भी मौजूद रहे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अभय कमांड सेंटर से विभिन्न निकाय क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की।

जमीनी हालात की ली जानकारी

डीजीपी ने कई निकाय क्षेत्रों में चुनाव के दौरान जमीनी स्तर पर बने हालात की जानकारी ली। अधिकारियों से संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपडेट लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चुनाव के दौरान पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

राज्यभर की स्थिति पर लगातार नजर

Read More परमाणु युद्ध पर रूस की खुली चेतावनी, मेदवेदेव बोले- यह डराने की चाल नहीं, जरूरत पड़ी तो कार्रवाई होगी

अभय कमांड सेंटर से निकाय चुनाव के दौरान राज्यभर में कानून-व्यवस्था की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। इस दौरान डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप, विकास शर्मा सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव-2026 : विद्याधर नगर के 22 वार्डों में मतदान को लेकर उत्साह, सुबह से बूथों पर पहुंच रहे मतदाता

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13-14 सितंबर को भारी बारिश के आसार राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13-14 सितंबर को भारी बारिश के आसार
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय होने के आसार। मौसम विभाग के अनुसार, 11 सितंबर से भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग...
62 साल की उम्र में मां ने पास की 10वीं, बेटे जीएसटी कमिश्नर-एसपी और बेटी संयुक्त कलेक्टर बनकर भी रहीं प्रेरणा
होम वोटिंग की सुविधा नहीं, बुजुर्गों को बूथ तक पहुंचने में हुई परेशानी
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
किशनपोल के 12 वार्डों में दोपहर 1 बजे तक 39.80 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं की लंबी कतारें आईं नजर
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: फर्जी मतदान के आरोपों से गरमाया माहौल, प्रत्याशियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी शिकायत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 77 में फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, पांच महिलाएं पकड़ी गईं; पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ