जलभराव वाले स्थानों से प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट : फसल खराबे का आकलन जारी, प्रभावितों में राशन किट बांटा 

आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

जलभराव वाले स्थानों से प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट : फसल खराबे का आकलन जारी, प्रभावितों में राशन किट बांटा 
राजस्व अधिकारियों की टीम गांव-गांव जाकर नुकसान का सर्वे कर रही है और रिपोर्ट जिला कलक्टर को प्रस्तुत कर रही है, जिससे प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा जारी किया जा सके।

जयपुर। जिले में हो रही भारी बारिश के चलते जलभराव वाले स्थानों से प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला कलक्टर के निर्देश के बाद फसल खराबे का आकलन कराया जा रहा है और प्रभावितों में राशन किट एवं फूड पैकेट वितरित किए जा 
रहे हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि जिले में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश का दौर चल रहा है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभारी अधिकारियों की ओर से फील्ड में रहकर तत्काल सहायता पहुंचाने के साथ ही प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राहत एवं बचाव कार्याें में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला कलक्टर ने बताया कि वर्षा से हुए फसल खराबे का भी जायजा लिया जा रहा है। राजस्व अधिकारियों की टीम गांव-गांव जाकर नुकसान का सर्वे कर रही है और रिपोर्ट जिला कलक्टर को प्रस्तुत कर रही है, जिससे प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा जारी किया जा सके। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को लगातार सक्रिय है जिससे सहायता मांगने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। किसी भी आपात स्थिति में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0141-2204475 और 0141-2204476 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला कलक्टर ने आमजन से भी अपील की है कि अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता