आरसीए चुनाव का बज गया बिगुल, 29 सितम्बर को होगा नई कार्यकारिणी का फैसला

तीन नए जिलों को जोड़ा 

आरसीए चुनाव का बज गया बिगुल, 29 सितम्बर को होगा नई कार्यकारिणी का फैसला
करीब ढाई साल बाद राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) में चुनावी प्रक्रिया फिर शुरू। चुनाव अधिकारी एके पांडे ने कार्यक्रम जारी किया। 29 सितंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए चुनाव।

जयपुर। लंबे विवाद, एडहॉक कमेटी और प्रशासकीय व्यवस्था के चलते करीब ढाई साल से थमी राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) में चुनावी प्रक्रिया अब फिर शुरू हो गई है। प्रशासक भास्कर ए सावंत की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी एके पांडे ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी।

इस बार 33 जिला संघ और दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ तीन नये जिलों को भी वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है। इस तरह 29 सितम्बर को आरसीए की नई कार्यकारिणी के लिए कुल 38 वोटर वोट डालेंगे। इसी दिन आरसीए की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) भी सुबह 11 बजे आरसीए एकेडमी में रखी गई है।

अध्यक्ष समेत छह पदों पर होगा चुनाव :

आरसीए अपेक्स काउंसिल के 6 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के एक-एक पद हैं।

Read More दौसा और बूंदी में चप्पल पर छिड़ा चुनावी संग्राम : निर्दलीय बोले-हमें ये निशान नहीं चाहिए, बदलो चुनाव चिन्ह

ये रहेगा चुनाव का कार्यक्रम :

Read More जयपुर में एक साल से फरार कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार: आगरा-मथुरा तक पीछा कर पुलिस ने दबोचा, पत्नी भी स्मैक के साथ पकड़ी जा चुकी

    7 सितंबर : चुनाव कार्यक्रम के साथ एजीएम का नोटिस जारी
    12 से 14 सितंबर : मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी
    16 सितम्बर : आपत्तियों पर जवाब
    17 से 18 सितंबर : प्राप्त आपत्तियों पर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष सुनवाई
    22 सितंबर : अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
    23 से 26 सितम्बर : नामांकन दाखिल करने की तिथि
    27 सितम्बर : नामांकन पत्रों की जांच
    28 सितम्बर : नाम वापसी की तिथि, पात्र उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन
    29 सितम्बर : आवश्यक होने पर मतदान, परिणाम की घोषणा।

Read More जयपुर के गायक रंजीत राजवाड़ा ने रचा इतिहास, लॉयड्स ऑफ लंदन की पुरानी पुस्तकशाला में गजल प्रस्तुति देकर बढ़ाया शहर का गौरव

3 नए जिलों को वोटर लिस्ट में जगह :

इस चुनाव में तीन नए जिलों को आरसीए की मतदाता सूची में शामिल किया गया है। इनमें खैरथल-तिजारा, कुचामन-डीडवाना और बालोतरा शामिल हैं। इनके शामिल होने से आरसीए का चुनावी समीकरण भी प्रभावित होगा, क्योंकि ऐसी उम्मीद किसी को नहीं थी। अब 36 जिला क्रिकेट संघों के सचिवों के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पंकज सिंह और गगन खोड़ा भी मतदान कर सकेंगे। चुनावी मैदान में उतरने के लिहाज से कुल 108 पदाधिकारी पात्र बताए जा रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

दैनिक नवज्योति की ओर से अहम योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान, देवनानी- शिक्षक समाज की सबसे अहम कड़ी भूमिका कक्षा तक सीमित नहीं दैनिक नवज्योति की ओर से अहम योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान, देवनानी- शिक्षक समाज की सबसे अहम कड़ी भूमिका कक्षा तक सीमित नहीं
अजमेर में दैनिक नवज्योति के टीचर्स डे एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिक्षकों की भूमिका...
मुख्यमंत्री ने अलवर-भरतपुर में रोड से दिया भाजपा को मजबूत करने का संदेश, कहा- कांग्रेस ने हमेशा झूठ-लूट की राजनीति की
भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर खरगे ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी विरासत पीढ़ियों तक लोगों को प्रेरित करती रहेगी
आलू सस्ता, फिर भी किसान बेहाल : प्याज महंगा, तो रसोई का बजट बिगड़ा
यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026: सीएम योगी का दावा, लखनऊ से अयोध्या तक समृद्धि, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के संकल्प को मिलेगी गति
पेड़ के नीचे छिपा रखा था नशे का जखीरा, एएनटीएफ ने खोदकर निकाली 8.202 किलो अफीम
अतिक्रमण हटाकर 16 नवंबर तक पेश करें पालना रिपोर्ट : हाईकोर्ट