आरसीए चुनाव परिणाम सीलबंद लिफाफे में रखे जाएंगे: सुप्रीम कोर्ट
वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अदालत में रखा पक्ष
डी.डी. कुमावत और मेघा गौड़ की याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनाव परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी है। न्यायालय ने आदेश दिया कि चुनाव परिणाम सीलबंद लिफाफे में रखे जाएं, जब तक उच्च न्यायालय संबंधित विवादों का निपटारा नहीं कर देता।
नई दिल्ली। डी.डी. कुमावत और मेघा गौड़ की याचिका पर सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने निर्देश दिया है कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनाव परिणाम घोषित न किए जाएं। न्यायालय ने कहा है कि परिणामों को सीलबंद लिफाफे में रखा जाए, जब तक कि उच्च न्यायालय इस मामले से जुड़े मुद्दों का निपटारा नहीं कर देता।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता मेघा गौड़ और डी.डी. कुमावत की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी, अरुंधति काटजू और धनुर्धर सिंह राणा ने पक्ष रखा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
29 Sep 2026 19:01:32
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों...

Comment List