इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता बना ब्लैकमेलिंग का जाल, युवक से 10 लाख की मांग

शादी का झांसा देकर युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता बना ब्लैकमेलिंग का जाल, युवक से 10 लाख की मांग

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती पर युवक को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये मांगने का आरोप। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू। जयपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे एक बड़े विवाद में बदल गई।

जयपुर। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती पर युवक को ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जयपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे एक बड़े विवाद में बदल गई। शहर के 38 वर्षीय युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि करीब चार साल पहले उसकी पहचान एक 28 वर्षीय युवती से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। शिकायत के अनुसार, बातचीत के दौरान युवती ने खुद को अविवाहित बताया और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। कुछ समय बाद युवती ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का प्रस्ताव दिया, जिसे युवक ने स्वीकार कर लिया।

करीब दो साल पहले दोनों ने आपसी सहमति से लिव-इन से जुड़े दस्तावेज भी तैयार करवा लिए। आरोप है कि इस दौरान युवती ने बिजनेस के नाम पर युवक से लाखों रुपये ले लिए। कुछ समय बाद युवक को पता चला कि युवती ने अपनी पहचान से जुड़ी कई जानकारियां गलत दी थीं और वह पहले से शादीशुदा है। जब युवक ने इसका विरोध किया तो युवती ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवती ने शादी का झांसा देकर युवक के खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज करवा दिया। इसके बाद युवती और उसके साथियों ने समझौते के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘मातृभूमि’ की रिलीज टली : प्रशांत तमांग के निधन और स्क्रिप्ट में बदलाव से शूटिंग प्रभावित, रीशूट में आर्थिक और लॉजिस्टिक चुनौतियां आईं सामने  ‘मातृभूमि’ की रिलीज टली : प्रशांत तमांग के निधन और स्क्रिप्ट में बदलाव से शूटिंग प्रभावित, रीशूट में आर्थिक और लॉजिस्टिक चुनौतियां आईं सामने 
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज फिलहाल टली। प्रमुख कलाकार प्रशांत तमांग के निधन और स्क्रिप्ट बदलाव से शूटिंग...
रूस ने ईरानी बंदरगाह पर हमलों की दी चेतावनी: क्षेत्रीय तनाव बढ़ने का खतरा जताया, अमेरिका-इजरायल "गठबंधन" पर तनाव को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी ने बोला केंद्र सरकार पर हमला, लोगों के अधिकारों की रक्षा का दोहराया संकल्प, बोली-हमारी लड़ाई जारी रहेगी, आपके अधिकार किसी भी हाल में छीनने नहीं दूंगी
लाखों की चोरी की बड़ी वारदात : जेवरात व नकदी पर चोरों का हाथ साफ, जानें पूरा मामला
ईद की रौनक से महके घर-आंगन : अदा की गई नमाज, सेवइयों का लिया आनंद
2050 तक आलसी हो जाएंगे भारतीय : गर्मी से बढ़ेगा हार्ट अटैक-डायबिटीज का जोखिम, लैंसेट रिपोर्ट में 156 देशों के डेटा का एनालेसिस
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस समारोह : पर्यावरण संरक्षण के लिए कई अहम पहलें हुईं साकार, वन क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था और अधिक सशक्त