आसमान में छाए रहे बादल : गर्मी से मिली राहत, 10 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज, 23 जिलों में येलो अलर्ट

15 मई से तापमान बढ़ने से गर्मी सितम ढाएगी

आसमान में छाए रहे बादल : गर्मी से मिली राहत, 10 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज, 23 जिलों में येलो अलर्ट

राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 36.7 और रात का तापमान 23.8 डिग्री दर्ज हुआ।

जयपुर। राज्य के अनेक हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए रहे और कई जगह तेज बारिश दर्ज हुई। शेखावाटी अंचल में आसमान में बादल छाए रहे। कई जगह सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। सीकर में रविवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने 10 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी का दौर सात मई तक चलने का अलर्ट भी जारी किया है। शनिवार देर रात जालोर में आहोर के थांवला गांव में एक साथ तीन मकानों पर बिजली गिरने से हड़कम्प मच गया। एक घर की छत पर रखी पानी की टंकी फू ट गई। तीनों मकानों के बिजली के मीटर और इलेक्ट्रिक उपकरण जल गए। इस दौरान तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। फलोदी में भी देर रात बारिश हुई। इससे जगह-जगह पानी भर गया। चूरू जिले के खेजड़ी बिजली गिरने से 10 भेड़ों की मौत हो गई। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 36.7 और रात का तापमान 23.8 डिग्री दर्ज हुआ। तापमान में गिरावट से लोगों ने गर्मी से राहत मिली। जयपुर में शाम के समय आसमान में बादल घिर आए, कुछेक जगह मामूली बारिश दर्ज हुई। 

तापमान में गिरावट
कई शहरों में शनिवार से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण दिन के साथ रात का तापमान भी गिर गया। अधिकांश शहरों में बीती रात तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान पाली के पास जवाई एरिया में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। बीती रात पारा गिरकर 20.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मई के प्रथम दो सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम गर्मी से राहत मिलेगी। 15 मई से तापमान बढ़ने से गर्मी सितम ढाएगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल