55 हजार करोड़ से अधिक की बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं की समीक्षा 

बाह्य सहायता और वित्तीय नवाचारों पर उच्च स्तरीय बैठक

55 हजार करोड़ से अधिक की बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं की समीक्षा 
जयपुर में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बाह्य सहायता प्राप्त 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। केंद्र सरकार की आर्थिक मामलात सचिव अनुराधा ठाकुर ने राज्य के 'एसएनए स्पर्श' और 'साइबर ट्रेजरी' जैसे वित्तीय नवाचारों की सराहना की तथा जयपुर मेट्रो और बुनियादी ढांचे की प्रगति का जायजा लिया।

जयपुर। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं एवं वित्तीय नवाचारों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में भारत सरकार की आर्थिक मामलात सचिव अनुराधा ठाकुर ने राज्य में संचालित परियोजनाओं की प्रगति, भावी प्राथमिकताओं और केंद्र-राज्य समन्वय पर चर्चा की। इस दौरान 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने बताया कि वित्तीय लेनदेन को अधिक पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए ‘एसएनए स्पर्श’ और ‘साइबर ट्रेजरी’ जैसी प्रणालियां सफलतापूर्वक संचालित हैं। 

आर्थिक मामलात सचिव ने इन वित्तीय नवाचारों की सराहना करते हुए इन्हें अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय बताया। बैठक में कौशल विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के साथ अर्बन मोबिलिटी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, हाईवे और अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं में पीपीपी मॉडल के माध्यम से निजी पूंजी के उपयोग पर भी चर्चा हुई। जयपुर मेट्रो फेज-द्वितीय की 41 किलोमीटर लंबी लाइन, 26 शहरों में द्वितीयक शहर विकास परियोजना, सूत्रा योजना तथा 900 किलोमीटर से अधिक राज्य राजमार्गों के सुदृढ़ीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को परियोजनाएं समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस