विभिन्न विभागों की लंबित एवं प्रक्रियाधीन भर्तियों की प्रगति की समीक्षा : कांस्टेबल सहित प्रमुख भर्तियों पर चर्चा, मुख्य सचिव ने दिए कार्रवाईयों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संवर्ग की भर्तियों की विभागवार समीक्षा

विभिन्न विभागों की लंबित एवं प्रक्रियाधीन भर्तियों की प्रगति की समीक्षा : कांस्टेबल सहित प्रमुख भर्तियों पर चर्चा, मुख्य सचिव ने दिए कार्रवाईयों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026 में घोषित भर्ती कैलेंडर की प्रक्रिया निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आगे बढ़ रही। राज्य सरकार युवाओं को अधिकाधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026 में घोषित भर्ती कैलेंडर की प्रक्रिया निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार युवाओं को अधिकाधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विभागों को भर्ती प्रक्रियाओं से संबंधित प्रशासनिक, वित्तीय, नियम संशोधन तथा अन्य आवश्यक कार्रवाईयों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग, कार्मिक विभाग, संबंधित विभागों तथा भर्ती एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखा जाए ताकि भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब नहीं हो।

मुख्य सचिव ने शनिवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि विभिन्न विभाग भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रहे हैं। गृह विभाग की उप निरीक्षक एवं कांस्टेबल भर्ती, प्रशासनिक सुधार विभाग की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती, स्वायत्त शासन विभाग की सफाई कर्मचारी भर्ती, पंचायतीराज विभाग की ग्राम विकास अधिकारी भर्ती, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की सपोर्ट इंजीनियर भर्ती, शिक्षा विभाग की शिक्षकीय एवं अन्य पदों पर भर्ती तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संवर्ग की भर्तियों की विभागवार समीक्षा की।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत