27 साल से फरार 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, 1998 में धोखाधड़ी का मुकदमा हुआ था दर्ज

बांसवाड़ा समेत कई जिलों की पुलिस पीछा कर रही थी

27 साल से फरार 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, 1998 में धोखाधड़ी का मुकदमा हुआ था दर्ज
गिरोह के आरोपी पीर मोहम्मद, हमीद खां, विवेक कुमार, दाउद पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि आरोपी अकबर एवं यूसुफ  फरार चल रहे थे।

जयपुर। एटीएस ने 27 सालों से फरार 25 हजार रुपए के इनामी अपराधी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आईजी विकास कुमार ने बताया कि राजस्थान में वर्ष 1998 से फरार धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एसपी बांसवाड़ा ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी वाहनों को खरीद-बेचने के नाम से पैसे लेकर झांसा देकर रुपए हड़पकर फरार हो जाता था। इस आरोपी को पकड़ने के लिए बांसवाड़ा समेत कई जिलों की पुलिस पीछा कर रही थी। गिरफ्तार आरोपी अकबर (61) मांगरोल सूरत गुजरात का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 1998 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरोह के आरोपी पीर मोहम्मद, हमीद खां, विवेक कुमार, दाउद पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि आरोपी अकबर एवं यूसुफ फरार चल रहे थे।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी
एटीएस टीम उदयपुर को आरोपी अकबर के गुजरात के सूरत इलाके में रहने की जानकारी मिली। अकबर के परिवार सहित अपने ससुराल में रहने की जानकारी सामने आई। उसे वाहन खरीदने के सम्बन्ध में बात कर रुपए देने का लालच दिया गया। एटीएस टीम उदयपुर के बनाए जाल में आरोपी अकबर फंस गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना