भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश : बिना परमिट और सुरक्षा मानकों वाली बसें होंगी सीज, 22 सितंबर से शुरू होगा "सुरक्षित सफर अभियान"

बालिका सुरक्षा को लेकर कड़ा अभियान शुरू

भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश : बिना परमिट और सुरक्षा मानकों वाली बसें होंगी सीज, 22 सितंबर से शुरू होगा

दरअसल, सरकार ने सभी स्कूली वाहनों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गवर्नर और पैनिक बटन लगाना अनिवार्य किया था।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर जयपुर आरटीओ प्रथम 22 सितंबर से बालिका सुरक्षा को लेकर कड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। "सुरक्षित सफर अभियान" के तहत बिना परमिट, बिना सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गवर्नर और अन्य सुरक्षा मानकों के बिना संचालित बसों को मौके पर ही सीज किया जाएगा। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर तीन विशेष दल गठित किए गए हैं, जो स्कूल और कॉलेजों में चल रही नियम विरुद्ध बसों व टेम्पो ट्रैवलर्स पर कार्रवाई करेंगे। आवश्यक मापदंड पूरे करने पर ही जब्त वाहन दोबारा रिलीज़ होंगे।

दरअसल, सरकार ने सभी स्कूली वाहनों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गवर्नर और पैनिक बटन लगाना अनिवार्य किया था। साथ ही ड्राइवर व अटेंडेंट का पुलिस चरित्र सत्यापन भी आवश्यक किया गया है। अब तक दो हजार से अधिक बसों और छोटे यात्री वाहनों में ये उपकरण लगाए जा चुके हैं। यह अभियान 16 सितंबर से शुरू होना था, लेकिन बस संचालकों के आग्रह पर एक सप्ताह की मोहलत दी गई थी। अब 22 सितंबर से ट्रांसपोर्ट और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगी। बच्चों की डिजिटल निगरानी और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह जयपुर का अब तक का सबसे बड़ा अभियान माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।
अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर सियासत तेज : अखिलेश यादव की चेतावनी, बोले-लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे, ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ जैसे दावों की वास्तविकता उजागर 
अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सीमावर्ती शहर के लिए सुरक्षा अलर्ट, हिंसक आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि होने की रिपोर्टेंआई सामने
नीरज कुमार का बड़ा हमला : जदयू में निशांत के प्रवेश के बाद तेजस्वी राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर अशांत, जदयू के बिखरने की अफवाह 
पश्चिम बंगाल में केंद्र के शपथ ग्रहण में शामिल होने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : अजय राय ने कहा-हम खोखले दावे नहीं करते, राहुल गांधी के प्रति जनता का समर्थन और स्नेह 
बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना वाटर पॉजिटिव, जल संरक्षण में नई मिसाल