सड़क किनारे कचरे का ढेर देख महापौर ने लगाई अधिकारियों को फटकार, मौके पर ही करवाई सफाई

सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकने की अपील

सड़क किनारे कचरे का ढेर देख महापौर ने लगाई अधिकारियों को फटकार, मौके पर ही करवाई सफाई
जयपुर में स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी के दौरान महापौर सुनील कोठारी ने विद्याधर नगर में सड़क किनारे जमा कचरे के ढेर पर त्वरित कार्रवाई की। निजी कार्यक्रम में जाते समय कचरा दिखने पर उन्होंने वाहन रुकवाया और जेसीबी-डंपर मंगवाकर स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सफाई करवाई। साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

जयपुर। शहर में स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी के दौरान महापौर सुनील कोठारी ने मंगलवार को विद्याधर नगर में सड़क किनारे जमा कचरे के ढेर को देखकर तत्काल कार्रवाई की। एक निजी कार्यक्रम में जाते समय कचरा नजर आने पर उन्होंने अपना वाहन रुकवाया और मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

महापौर ने जोन उपायुक्त को फोन कर तुरंत सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएसआई और सफाई टीम को मौके पर बुलाया गया। महापौर स्वयं मौके पर मौजूद रहे और जेसीबी व डंपर की सहायता से कचरे के ढेर को हटवाया। लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण यहां डिपो जैसी स्थिति बन गई थी। त्वरित कार्रवाई के बाद स्थान की सफाई करवाई गई।

महापौर की इस कार्रवाई से नगर निगम के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा नहीं होने देने का संदेश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी जरूरी है। नगर निगम ने आमजन से भी अपील की है कि वे सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालें तथा निर्धारित स्थानों पर ही कचरे का निस्तारण करें। निगम के अनुसार, स्वच्छ जयपुर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रशासन के साथ नागरिकों की सहभागिता भी आवश्यक है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 239 वाहन जब्त; दो दिन में 614 ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई जयपुर में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 239 वाहन जब्त; दो दिन में 614 ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई
जयपुर में यातायात पुलिस ने अवैध और नियम विरुद्ध संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त प्रवीण नायक...
डीग में दो जुड़वा भाइयों की हत्या से सनसनी, बाजरे की पुंज के पास मिले शव
दशहरे की अनूठी परंपराएं: कहीं निकलती है राजा की सवारी, तो कहीं दूसरे दिन होता है रावण वध
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि, 2.30 लाख से अधिक कारीगरों का पंजीकरण
दिया कुमारी ने किया कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर एसी की कॉपर वायर चुराने वाला शख्स गिरफ्तार, आरोपी से करीब 8 किलो कॉपर वायर बरामद 
असर खबर का: सड़क दोहरीकरण के चलते लग रहा जाम खुलवाया