शिक्षा का मंदिर शर्मसार: 11 वीं की छात्रा से छेड़छाड़, अश्लील हरकतें

ग्रामीणों ने स्कूल की तालाबंदी कर किया प्रदर्शन, 14 शिक्षकों को हटाया

शिक्षा का मंदिर शर्मसार: 11 वीं की छात्रा से छेड़छाड़, अश्लील हरकतें

बाद में स्कूल के पूरे स्टाफ (14) शिक्षकों को हटाने के बाद ही मामला शांत हो सका।

सावर। ग्राम पंचायत मुख्यालय चितिवास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक द्वारा 11 वीं की छात्रा से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने पर बुधवार को ग्रामीणों ने स्कूल की तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर हंगामा कर नारेबाजी की। बाद में स्कूल के पूरे स्टाफ (14) शिक्षकों को हटाने के बाद ही मामला शांत हो सका।


ग्रामीणों ने बताया कि व्याख्याता सागरसिंह मीणा एक माह से 11 वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कर रहा है। वह छात्रा से नहाते हुए फोटो भेजने को कहता था। परिजन ने उसे समझाने का प्रयास किया तो विद्यालय के कार्यवाहक इंचार्ज चांदमल खटीक व शारीरिक शिक्षक शैतान सिंह मीणा ने उलटे बालिका व उसके परिजन को धमका दिया। शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने आज स्कूल की तालाबंदी कर दी और पूरे स्टाफ पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की।


पूरे स्टाफ को हटाने की मांग पर अड़े
: ग्रामीणों ने अधिकारियों से स्कूल के पूरे स्टाफ को हटाने की मांग की लेकिन अधिकारी केवल दोषी शिक्षक को ही हटाने के लिए समझाइश करते रहे लेकिन ग्रामीण टस से मस नहीं हुए। जिसके बाद अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत ने विद्यालय में कार्यरत 14 शिक्षकों को विद्यालय से हटाकर पीओ अंतर्गत आने वाले लक्ष्मीपुरा, प्रतापपुरा व पिपलिया विद्यालय में आगामी आदेश तक लगा दिया। वहीं घटियाली सहित अन्य विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को यहां लगाया गया है। आगामी आदेश तक विद्यालय का संचालन कार्यालय सहायक कर्ण सिंह को बनाया गया। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि शिक्षकों ने शिक्षा मंदिर को कलंकित किया है। यदि इन्हीं शिक्षकों में से फिर से किसी को इस विद्यालय में लगाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पूरे मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भिजवाई गई है। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद जांच कमेटी रिपोर्ट पेश करेगी। आरोपी शिक्षकों के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
-राधेश्याम कुमावत, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने की यूक्रेन में ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा, जानें क्यों ? राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने की यूक्रेन में ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा, जानें क्यों ?
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी हमलों और -20°C तापमान के कारण ऊर्जा आपातकाल घोषित किया। कीव और ओडेसा में स्थिति गंभीर...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को अर्पित की आस्था की खिचड़ी, नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की
1 लाख सरकारी पदों की भर्ती परीक्षा का कैलेण्डर किया जारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत
हीरापुरा बस अड्डे से बसों का संचालन कल से होगा शुरू, पहले चरण में 250 बसें चलेंगी
राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज और ट्रंप ने की फोन पर बात, द्विपक्षीय 'अनसुलझे मुद्दों' पर हुई चर्चा
शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत