रोडवेज एमडी की सख्ती : नई बसों को तुरंत रूट पर उतारें, रोजाना 14 लाख किमी संचालन का लक्ष्य

राजस्व में वृद्धि और नई बसों के संचालन को तेज

रोडवेज एमडी की सख्ती : नई बसों को तुरंत रूट पर उतारें, रोजाना 14 लाख किमी संचालन का लक्ष्य

राजस्थान रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बुधवार को सभी मुख्य प्रबंधकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य फोकस रोडवेज के राजस्व में वृद्धि और नई बसों के संचालन को तेज।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बुधवार को सभी मुख्य प्रबंधकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य फोकस रोडवेज के राजस्व में वृद्धि और नई बसों के संचालन को तेज करने पर रहा। एमडी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हाल ही में बेड़े में शामिल की गई 207 नई बसों को शीघ्र रूट पर उतारा जाए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ डिपो अभी तक बसों की कागजी कार्रवाई पूरी नहीं कर पाए हैं, जिसके कारण ये बसें संचालन में नहीं आ रही हैं।

यह स्थिति राजस्व बढ़ाने के प्रयासों में बाधा बन रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रोडवेज बसें प्रतिदिन लगभग 13 लाख किलोमीटर का संचालन कर रही हैं। नई बसों के पूरी तरह शामिल होने के बाद इस लक्ष्य को बढ़ाकर 14 लाख किलोमीटर प्रतिदिन किया जाएगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ रोडवेज की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। बैठक में सभी डिपो को लंबित प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने और संचालन बढ़ाने के निर्देश दिए गए। एमडी ने कहा कि 9 अप्रैल को फिर से सभी मुख्य प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रगति की जांच की

Post Comment

Comment List

Latest News

आज से शुरू होगा नौतपा, तापमान में होगी दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी आज से शुरू होगा नौतपा, तापमान में होगी दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी
राज्य में गर्मी कहर बरपा रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा चढ़ने से दिन में ही नहीं रात...
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन