एक ओर झुकी हुई 5 मंजिला इमारत ध्वस्त, लंबे समय से बनी हुई थी हादसे की आशंका

आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल

एक ओर झुकी हुई 5 मंजिला इमारत ध्वस्त, लंबे समय से बनी हुई थी हादसे की आशंका
पिछले तीन सप्ताह से एक ओर झुकी हुई पांच मंजिला इमारत को जयपुर नगर निगम ने प्रशासन, पुलिस और सिविल डिफेंस की मौजूदगी में ध्वस्त। लंबे समय से हादसे की आशंका बनी हुई थी, जिसके चलते आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल था। नगर निगम की टीम ने जेसीबी और अन्य मशीनों की सहायता से कार्रवाई को अंजाम।

जयपुर। रामगंज क्षेत्र के चीता वाला मोहल्ले में पिछले तीन सप्ताह से एक ओर झुकी हुई पांच मंजिला इमारत को गुरुवार को जयपुर नगर निगम ने प्रशासन, पुलिस और सिविल डिफेंस की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया। लंबे समय से हादसे की आशंका बनी हुई थी, जिसके चलते आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल था। नगर निगम की टीम ने जेसीबी और अन्य मशीनों की सहायता से कार्रवाई को अंजाम दिया। इमारत को गिराने से पहले सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आसपास के मकानों को खाली कराया गया। साथ ही एहतियात के तौर पर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

कार्रवाई के दौरान पुलिस बल, सिविल डिफेंस के जवान और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे। पूरी प्रक्रिया की निगरानी विशेषज्ञों की देखरेख में की गई। निगम अधिकारियों के अनुसार इमारत की स्थिति लगातार खराब हो रही थी और उसके गिरने का खतरा बढ़ता जा रहा था, इसलिए जनहित और सुरक्षा को देखते हुए इसे नियंत्रित तरीके से ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया। इमारत को गिराने की कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौके पर जुटे रहे। क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस लेते हुए प्रशासन की कार्रवाई को आवश्यक बताया। निगम अधिकारियों का कहना है कि जर्जर और खतरनाक भवनों की पहचान कर आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रखी जाएगी, ताकि किसी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित