रवींद्रनाथ टैगोर की विचारधारा अमर और अडिग है, जिसे कोई मिटा नहीं सकता : भजनलाल

घटना एक बड़े सांस्कृतिक अपराध के रूप में देखी जा रही 

रवींद्रनाथ टैगोर की विचारधारा अमर और अडिग है, जिसे कोई मिटा नहीं सकता : भजनलाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश के शाहजादपुर में स्थित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के ऐतिहासिक घर पर हिंसक भीड़ द्वारा हमला किया गया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश के शाहजादपुर में स्थित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के ऐतिहासिक घर पर हिंसक भीड़ द्वारा हमला किया गया, जिसमें सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाली इस धरोहर को क्षति पहुंचाई गई। यह घटना एक बड़े सांस्कृतिक अपराध के रूप में देखी जा रही है। घटना के दौरान भीड़ ने नफरत भरे नारे लगाए और इस सांस्कृतिक स्थल को अपमानित किया। इस गंभीर मामले पर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की चुप्पी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

रवींद्रनाथ टैगोर, जो भारत की सांस्कृतिक पहचान और गौरव के प्रतीक हैं, उनके घर पर हुआ यह हमला न केवल बांग्लादेश के सांस्कृतिक मूल्यों पर, बल्कि पूरे बंगाली समाज की सभ्यता और पहचान पर सीधा हमला है। यह घटना सिर्फ एक स्थल को नुकसान पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक विचारधारा और इतिहास को मिटाने का कुत्सित प्रयास है। भारत और वैश्विक समुदाय से इस घटना की निंदा करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग उठ रही है। रवींद्रनाथ टैगोर  की विचारधारा अमर और अडिग है, जिसे कोई मिटा नहीं सकता।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें