आवासहीन परिवारों के मुद्दे पर मंत्री और विधायक में हुई बहस, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा- प्रधानमंत्री आवास स्कीम के तहत 1144 आवास पूर्ण

कार्यमंत्री और टीकाराम जूली के बीच भी हल्की नोकझोंक

आवासहीन परिवारों के मुद्दे पर मंत्री और विधायक में हुई बहस, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा- प्रधानमंत्री आवास स्कीम के तहत 1144 आवास पूर्ण

विधानसभा में कार्यवाही में भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में आवास विहीन परिवारों को आवास देने को लेकर उठे प्रश्न में यूडीएच मंत्री और भरतपुर विधायक सुभाष गर्ग के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विधायक गर्ग ने सवाल उठाते हुए इस मामले में सरकार से जबाव चाहा था।

जयपुर। विधानसभा में बुधवार की कार्यवाही में भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में आवास विहीन परिवारों को आवास देने को लेकर उठे प्रश्न में यूडीएच मंत्री और भरतपुर विधायक सुभाष गर्ग के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विधायक गर्ग ने सवाल उठाते हुए इस मामले में सरकार से जबाव चाहा था। प्रश्न के जवाब में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास स्कीम के तहत 1144 आवास पूर्ण कर लिए हैं, 73 प्रतिशत काम हो गया है।

इसके बाद विधायक सुभाष गर्ग ने कहा कि 2022 की जो पॉलिसी है क्या उसे पॉलिसी के तहत आवास में परिवारों का सर्वे होगा या नहीं ? इस पर मंत्री ने कहा कि यह प्रश्न में शामिल नहीं है। इस पर विधायक ने कहा कि यह प्रश्न से जुड़ा प्रश्न ही है। आप जवाब दें। इस बीच इसी मुद्दे पर संसदीय कार्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीच भी हल्की नोकझोंक हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान-इजरायल युद्ध का असर : एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान ईरान-इजरायल युद्ध का असर : एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान
एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए 4 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते बढ़े सुरक्षा खतरे के कारण एतिहाद...
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश
ओमान में भारतीयों ​को नही मिलेगी एंट्री: दूतावास ने जारी की नई वीजा एडवाइजरी, आगमन से पहले करना होगा ये छोटा सा काम नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना
राजस्थान विधानसभा: मांडलगढ़ पशु चिकित्सालय को लेकर राज्य सरकार का पलटवार, जोराराम कुमावत ने कहा-नियमानुसार रिक्त पदों को भरने की होगी कार्यवाही
हिंद महासागर में हमले पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का केंद्र पर तीखा हमला, कहा-देश के रणनीतिक और राष्ट्रीय हितों की उपेक्षा कर रही है सरकार, विदेश नीति पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं
खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा