सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना : घर से लाखों के गहने और नकद ले उड़े, चोरों की तलाश शुरू

आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना : घर से लाखों के गहने और नकद ले उड़े, चोरों की तलाश शुरू

चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। परिवादी दिनेश खंडेलवाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि 28 से 29 नवंबर 2025 की रात उनके घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के गहने और नगदी चोरी कर ली। परिवादी ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने अलमारी तोड़कर सामान पार कर दिया। घटना की जांच एसआई शैतान सिंह, थाना खोरा बिसल, द्वारा की जा रही है।

जयपुर। खोरा बिसल थाना क्षेत्र स्थित आरएस श्याम नगर, बेनाड रोड में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। परिवादी दिनेश खंडेलवाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि 28 से 29 नवंबर 2025 की रात उनके घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के गहने और नगदी चोरी कर ली। परिवादी के अनुसार चोर घर से 2 किलो चांदी के दाने, 250 ग्राम पायल, 500 ग्राम पुरानी टूटी-फूटी चांदी, 10 ग्राम की चांदी की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी के टॉप्स, दो चेन, एक पेंडल, एक ब्रासलेट, 6 ग्राम का सोने का पेंडल, 5 ग्राम का सोने का पंडल, 4 ग्राम का मंगलसूत्र, 8 ग्राम की मैन्स अंगूठी, 10 ग्राम के दो जोड़ी सोने के टॉप्स तथा लगभग 1 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

परिवादी ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने अलमारी तोड़कर सामान पार कर दिया। घटना की जांच एसआई शैतान सिंह, थाना खोरा बिसल, द्वारा की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
कई केंद्रों पर कंपाउंडर के भरोसे पूरा अस्पताल चलाया जा रहा है।
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान
दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई 
लेबनानी सेना बढ़ा रही अपनी संख्या, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- लेबनानी सेना को क्षमता बढ़ाने के लिए मदद की आवश्यकता 
अनुवाद सिर्फ शब्दों को दूसरी भाषा में बदलना नहीं  यह भावनाओं को समझाने का काम : पूनम सक्सेना
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लेखिका शोभा डे ने मीडिया से बातचीत, कहा- सुरक्षित कार्यस्थल और संवेदनशीलता के मामले में अमेरिका जैसे देश भी भारत से पीछे
लक्ष्मी मित्तल के पिता का निधन, पिता के निधन की जानकारी देते हुए कहा- मेहनत और मजबूत धार्मिक आस्था जीवनभर उनके साथ रही