महिला अधिकारी के टॉर्चर से परेशान वीडीओ ने किया सुसाइड : परिजनों का आरोप गैर कानूनी कार्य करवाने के लिए डाल रहे थे दबाव, डिप्रेशन में था प्रवीण

कमरे में फंदे से लटका मिला

महिला अधिकारी के टॉर्चर से परेशान वीडीओ ने किया सुसाइड : परिजनों का आरोप गैर कानूनी कार्य करवाने के लिए डाल रहे थे दबाव, डिप्रेशन में था प्रवीण
महिला अधिकारी के टॉर्चर से परेशान होकर वीडीओ के सुसाइड करने के मामले में मृतक के परिजनों ने केकड़ी पंचायत प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। खुलास हुआ है कि सरपंच समेत कई अन्य अधिकारी उसे गैर कानूनी तरीके से अवैध भुगतान करने के लिए दबाव बना रहे थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शनिवार रात मामला दर्ज कराया।

जयपुर। नारायण विहार थाने में महिला अधिकारी के टॉर्चर से परेशान होकर वीडीओ के सुसाइड करने के मामले में मृतक के परिजनों ने केकड़ी पंचायत प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। खुलास हुआ है कि सरपंच समेत कई अन्य अधिकारी उसे गैर कानूनी तरीके से अवैध भुगतान करने के लिए दबाव बना रहे थे। थानाप्रभारी गुंजन सोनी ने बताया कि 27 अक्टूबर को ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) प्रवीण कुमावत दीपावली पर छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। बाजार से नई रस्सी खरीद कर लाया था, उसी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शनिवार रात मामला दर्ज कराया।

कमरे में फंदे से लटका मिला
28 अक्टूबर को सुबह प्रवीण को वापस ड्यूटी पर वापस जाना था। सुबह करीब 8 बजे परिजन उनको जगाने के लिए पहुंचे तो कमरे में पहुंचे तो प्रवीण फंदे से लटके हुए थे। सूचना पर नारायण विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है। 

कई माह से था परेशान
मृतक प्रवीण के भाई अशोक कुमावत का कहना है कि प्रवीण पिछले कुछ माह से परेशान चल रहा था। ग्राम पंचायत सरपंच, उसका बेटा और खण्ड अधिकारी की ओर से ग्राम पंचायत में किए गए काम के अवैध भुगतान के लिए साइन करवाने का दबाव बना रहे थे। अवसाद में आकर भाई प्रवीण ने अपना त्यागपत्र वॉट्सऐप के जरिए अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी को भेजा था।  

Post Comment

Comment List

Latest News

भरत तिवारी हत्याकांड: प्रशांत किशोर ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, बोले- सजा का अधिकार न्यायालय को, पुलिस कानून को हाथ में लेकर नहीं कर सकती किसी की हत्या  भरत तिवारी हत्याकांड: प्रशांत किशोर ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, बोले- सजा का अधिकार न्यायालय को, पुलिस कानून को हाथ में लेकर नहीं कर सकती किसी की हत्या 
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर नीतीश-सम्राट सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि कौन अपराधी...
18 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल
राज्य सरकार का फैसला, राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया पुनरीक्षण प्राधिकारी
52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में
‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार