दुष्कर्म मामले में फरार दो आरोपी पकड़े : विवाह करने का झांसा देकर बार-बार अलग-अलग स्थानाें पर ले जाकर बलात्कार

मुलाकात कर नशीला पदार्थ पिलाया

आरोपी ने पीड़िता को अपनी बहन बताकर सांगानेर स्थित किराए के कमरे पर 6-7 माह अपने साथ रखकर बलात्कार किया।

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी गोविन्द से पीड़िता के बच्चा भी है। जबकि आरोपी राजवीर मौर्य ने नाबालिग को भगाकर आर्य समाज मन्दिर में शादी कर ली। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 29 जून 2024 को पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि आरोपी गोविन्द ने मुलाकात कर नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार किया तथा विवाह करने का झांसा देकर बार बार अलग अलग स्थानाें पर ले जाकर दुष्कर्म किया। 

इससे पीड़िता गर्भवती हो गई तथा उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद आरोपी गोविन्द जाट पीड़िता व उसके बच्चे को छोड़कर फरार हो गया। इस रिपोर्ट पर टीम ने जांच की तो पता चला कि आरोपी पहचान छिपाकर भीलवाड़ा में रह रहा है। उस फैक्ट्री में 7-8 हजार मजदूर काम कर रहे हैं। इस पर टीम ने जांच कर आरोपी को पकड़ लिया। दूसरे मामले में तीन जून 2025 को पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि वह जयपुर में एक निजी कोचिंग संस्थान में कोचिंग के दौरान राजवीर मौर्य के सम्पर्क में आई। जिसने नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म कर दिया। रिपोर्ट पर टीम ने जांच की तो पता चला कि आरोपी राजवीर मौर्य व पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं तथा दोनों के परिवार में घनिष्ठता थी। आरोपी ने पीड़िता को अपनी बहन बताकर सांगानेर स्थित किराए के कमरे पर 6-7 माह अपने साथ रखकर बलात्कार किया। टीम ने जांच कर आरोपी राजवीर मौर्य को गिरफ्तार कर लिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल