अशोकनगर में लापता हुए दो जापानी पहुंचे जापान, रेस्टोरेंट के बाहर से अचानक हुए गायब

पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

अशोकनगर में लापता हुए दो जापानी पहुंचे जापान, रेस्टोरेंट के बाहर से अचानक हुए गायब

अशोकनगर थाना क्षेत्र से दो जापानी पर्यटकों के रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। दोनों जापानी जापान पहुंच गए है। गौरतलब है कि दोनों पर्यटक टैक्सी चालक के साथ घूमने आए थे, लेकिन रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान अचानक टैक्सी चालक से बिछड़ गए और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया।

जयपुर। अशोकनगर थाना क्षेत्र से दो जापानी पर्यटकों के रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। दोनों जापानी जापान पहुंच गए है। गौरतलब है कि दोनों पर्यटक टैक्सी चालक के साथ घूमने आए थे, लेकिन रेस्टोरेंट में खाना खाने के दौरान अचानक टैक्सी चालक से बिछड़ गए और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, जापान निवासी दो पर्यटकों को टैक्सी चालक पिकेंद्र 7 फरवरी की शाम ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित एक होटल में लेकर आया था। होटल में ठहराने के बाद टैक्सी चालक उन्हें अशोकनगर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में भोजन कराने के लिए ले गया। रेस्टोरेंट के बाहर टैक्सी खड़ी कर चालक वहीं रुक गया, जबकि दोनों पर्यटक अंदर चले गए। काफी देर तक जब दोनों पर्यटक बाहर नहीं आए तो टैक्सी चालक ने उनकी तलाश शुरू की। रेस्टोरेंट के अंदर जाकर खोजबीन की गई, लेकिन दोनों वहां नहीं मिले। इसके बाद टैक्सी चालक ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें सामने आया कि दोनों पर्यटक रेस्टोरेंट में जाने के महज पांच मिनट बाद ही बाहर निकलते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि दोनों पर्यटक टैक्सी चालक से मिले बिना ही वहां से कहीं और चले गए। अगले दिन सुबह तक टैक्सी चालक ने दोनों पर्यटकों का इंतजार किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद जब दोनों पर्यटक ब्रह्मपुरी स्थित होटल भी नहीं पहुंचे तो चालक ने अशोकनगर थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। टैक्सी चालक पिकेंद्र ने पुलिस को बताया कि दोनों पर्यटकों के दो बैग उसकी गाड़ी में ही रह गए थे, जिन्हें उसने पुलिस को सौंप दिया है। दोनों जापानी अपना सामान यही छोड़ गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
कांग्रेस ने तेलंगाना में पार्टी और सरकार के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने हेतु आठ सदस्यीय समिति का गठन किया...
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य