वसुंधरा राजे ने भगवान सिंह रोलसाहबसर को अर्पित किए श्रद्धा सुमन, व्यक्त की संवेदना
संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा
उन्होंने कहा कि भगवान सिंह जी ने संघ के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सेवा का भाव जागृत किया, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
जयपुर। क्षत्रिय युवक संघ के कार्यालय में क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर को श्रद्धांजलि अर्पित करने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुँची। उन्होंने भगवान सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर वसुंधरा राजे ने कहा कि भगवान सिंह जी का जीवन समाज सेवा, संगठन निर्माण और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा को समर्पित रहा। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा कि भगवान सिंह जी ने संघ के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सेवा का भाव जागृत किया, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। राजे ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान संघ के कई पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।

Comment List