नगर निगम चुनाव: वार्ड 24 के कार्यकर्ताओं ने मतगणना परिसर के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
दोबारा मतगणना की मांग
जयपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान वार्ड 24 के परिणामों को लेकर भवानी निकेतन कॉलेज के बाहर भारी हंगामा हुआ। प्रत्याशी विनोद कुमार के समर्थकों ने प्रशासन पर तानाशाही और रिकॉउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सीकर रोड पर प्रदर्शन किया तथा दोबारा मतगणना की मांग की।
जयपुर। जयपुर नगर निगम चुनावों की सोमवार को भवानी निकेतन कॉलेज में हुई मतगणना के दौरान वार्ड 24 के परिणामों को लेकर एक प्रत्याशी के समर्थकों ने परिसर के बाहर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। परिसर के बाहर सीकर रोड पर प्रत्याशी विनोद कुमार के समर्थको ने सीकर रोड पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तानाशाही के आरोप लगाए।
समर्थकों ने आरोप लगाया कि पहले उनके प्रत्याशी की जीत घोषित कर दी गई, लेकिन बाद में रिकॉउंटिंग में दूसरे उम्मीदवार की जीत घोषित कर दी गई। प्रशासन ने मिलीभगत कर उनके प्रत्याशी को हराया है। हमारी फिर से काउंटिंग की मांग को खारिज कर दिया गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Oct 2026 19:02:49
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...

Comment List