Weather Update : राजस्थान में बढ़ी गर्मी की मार, अधिकांश जिलों में हीटवेव अलर्ट
राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ज्यादातर शुष्क
प्रदेश के बीकानेर संभाग में आज बादल छाए रह सकते। वहीं अधिकांश जिलों में मौसम साफ। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा।
जयपुर। प्रदेश के बीकानेर संभाग में आज बादल छाए रह सकते हैं। वहीं अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा। पहले सप्ताह तापमान सामान्य के आसपास रहेगा वहीं दूसरे सप्ताह तापमान के 2-3 डिग्री अधिक रहने के आसार हैं।
दूसरे सप्ताह में कहीं-कहीं हीटवेव की संभावना है। वहीं राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में अब पारा चढ़ने लगा है और धूप में तेजी के साथ ही गर्मी का असर भी बढ़ गया है। जयपुर में आज भी धूप में तेजी है और गर्मी का भी असर तेज है। आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
07 Aug 2026 19:02:15
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...

Comment List