Weather Update : प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, सीमावर्ती जिलों में लू का असर
राज्य में अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं
प्रदेश में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही। पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब मार्च के शुरुआत में ही तापमान 40 डिग्री पहुंच गया हो। आज भी सीमावर्ती जिलों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही।
जयपुर। प्रदेश में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब मार्च के शुरुआत में ही तापमान 40 डिग्री पहुंच गया हो। आज भी सीमावर्ती जिलों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। राजधानी जयपुर में भी तेज गर्मी और लू का असर बना हुआ है। यहां पारा आने वाले कुछ दिनों में 40 डिग्री के पास पहुंच सकता है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है। जयपुर में स्थिति ये है कि सुबह धूप निकलने के साथ ही तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाता है, जो शाम तक जारी रहता है। दिन में झुलसाने वाली तेज धूप के कारण लोग अब घरों से निकलने से बच रहे हैं।

Comment List