Weather Update : प्रदेश में सीकर, झुंझुनूं सहित 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, पिछले 24 घंटों में कुछ भागों में आंधी-बारिश दर्ज

आगामी सप्ताह में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

Weather Update : प्रदेश में सीकर, झुंझुनूं सहित 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, पिछले 24 घंटों में कुछ भागों में आंधी-बारिश दर्ज

प्रदेश में आज मंगलवार को सीकर, झुंझुनूं सहित 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट। वहीं, राजस्थान में एक्टिव वेदर सिस्टम का असर अप्रैल में भी रहेगा। पहले सप्ताह में बारिश की संभावना है। हालांकि, दो-तीन दिन में इस सिस्टम का असर कम होने लगेगा।

जयपुर। प्रदेश में आज मंगलवार को सीकर, झुंझुनूं सहित 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, राजस्थान में एक्टिव वेदर सिस्टम का असर अप्रैल में भी रहेगा। पहले सप्ताह में बारिश की संभावना है। हालांकि, दो-तीन दिन में इस सिस्टम का असर कम होने लगेगा। इसके बाद गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आगामी सप्ताह में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी राज में सर्वाधिक बारिश 34mm लाडपुरा, कोटा में व पश्चिमी राज के मूंडवा, नागौर में 24mm दर्ज की गई है।

आज 31 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आंधी (30-40Kmph) व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 1 अप्रैल को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही 2 अप्रैल को रात्रि के समय जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी जिलों व आसपास के क्षेत्र में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। 3-4 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में फिर तेज मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश हो सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन