बैटरी स्टोरेज बढाकर बिजली सप्लाई करेंगे मजबूत, कटौती से मिलेगी राहत

खाद्यान्न संबंधी किसी भी कमी को दूर करने का आश्वासन

बैटरी स्टोरेज बढाकर बिजली सप्लाई करेंगे मजबूत, कटौती से मिलेगी राहत
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गुरुवार को विद्युत भवन में बिजली विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से विस्तृत बातचीत। विभाग की दो वर्ष की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए नागर ने कहा कि राज्य ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और प्रदेशवासियों को बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास।

जयपुर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गुरुवार को विद्युत भवन में बिजली विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से विस्तृत बातचीत की। विभाग की दो वर्ष की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए नागर ने कहा कि राज्य ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और प्रदेशवासियों को बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नागर ने बताया कि ग्रीष्मकाल में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आरडीएसएस योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें स्मार्ट मीटर लगाने, विद्युत लाइनों के आधुनिकीकरण और सबस्टेशनों के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया। सोलर पावर का अधिकतम उपयोग कर किसानों को दिन के समय पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे रबी सीजन में सिंचाई सुविधा बेहतर हुई है।

बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम को बढ़ावा देने और अतिरिक्त सोलर ऊर्जा का संरक्षण करने की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय की उपेक्षा के कारण विभाग में कई कमियां थीं, जिन्हें भाजपा सरकार ने दूर किया है। अब उत्पादन निगम ने रिकॉर्ड 7171 मेगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया है। हीरालाल नागर ने कर्मचारियों के सम्मान और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने स्मार्ट मीटर टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बताते हुए किसी भी विवाद को खारिज किया। कृषि कनेक्शनों के पेंडिंग मामलों को शीघ्र निपटाने और खाद्यान्न संबंधी किसी भी कमी को दूर करने का आश्वासन दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत