मेघों ने छेड़ी सरगम गर्मी से मिली राहत

मौसम के वदलाव से सवसे अधिक खुशी किसानों को हुई है

मेघों ने छेड़ी सरगम गर्मी से मिली राहत

करौली जिले में रिमझिम वर्षा की जो सरगम मेघों ने छेडी तो एक तरफ तेज गर्मी से लोंगों को राहत मिली वहीं मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि इसे मानसून की पूर्व की वर्षा माना जा रहा हेै

करौली। करौली जिले में रिमझिम वर्षा की जो सरगम मेघों ने छेडी तो एक तरफ तेज गर्मी से लोंगों को राहत मिली वहीं मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि इसे मानसून की पूर्व की वर्षा माना जा रहा हेै किन्तु वीती रात से आज दोपहर तक लगातार रिझिम रिमझिम वारिस होती रहने से करौली में लोंगों का कहना था कि बर्षा का दौर शुरू हो गया है। मौसम के वदलाव से सवसे अधिक खुशी किसानों को हुई है और आज वहुत सी जगह किसानों को अपने खेतों में वुवाई का विचार वनाते भी देखा गया। यदि ऐसी झमाझम बर्षा जिला करौली और डांग क्षेत्र में कुछ और हो जाती है तो निश्चित ही डांग क्षेत्र में हरियाली तो बढेगी ही संवत भी अच्छा ही होने की उम्मीद प्रवल होगी। इस वर्षात के वाद करौली जिले सूखे पडे बांध, नदी तालाबों में भी पानी की मामूली आवक शुरू हुई है। बर्षा से उम्मीद की जा रही है कि करौली के निकट से वहने वाली भद्रावती नदी में ऐसी ही बर्षा हुई तो जल्दी ही पानी हिलोरें लेने लग सकता है। डांग क्षेत्र के दुर्गम स्थलों एवं पहाडियों में बर्षा की शुरूआत हो जाने के बाद उम्मीद वनी है कि हरियाली बढने लगेगी है। साथ ही अब गैर मुमकिन नालों एवं मनमाने तरीके से बढ रही कॉलोनियों में बर्षा का पानी रूक जाने के कारण अतिक्रमणों की पोल खुलने लगी है। करौली शहर की सीमा से लगते भद्रावती नदी के हिस्से से वर्ष भर मे डाला कुडा कचरा व मल वहकर नहीं जायेगा और नदी में प्रदूषण कम नहीं होगा। लोग भद्रावती की खुदाई एवं साफ सफाई की बात कर रहे थे और जो लोग भद्रावती नदी बचाओ के हिमायती बनते हैं उन्हें बर्षा से पूर्व ऐसे प्रयास करने चाहिए थे कि भद्रावती नदी के ऊपरी भागों में ग्रामीण क्षेत्र में जो रूकावटें पानी आने में हैं उन्हें हटाया जावे तो बर्षा का पानी भद्रावती नदी में तेजी से आवेगा तो साफ सफाई तो पानी की ठेल से ही हो सकती है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल