असर खबर का - ग्राम पंचायत ने करवाई नालियों की सफाई

दैनिक नवज्योति की खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन

असर खबर का - ग्राम पंचायत ने करवाई नालियों की सफाई
मौके पर नजर आई कमियों को दूर करने के दिशा-निर्देश दिए गए।

भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी कस्बे में जमना पीपल चौराहे से रामगंज मार्ग पर अंतिम छोर तक एक तरफ नाली नही होने से सड़क क्रॉसिंग की जगह पर छोटी नाली होने से मुख्य सड़क पर मकानों सहित दुकानों के सामने गंदगी जमा होती है। जिसकी खबर 3 जुलाई को दैनिक नवज्योति अंक में नाला निर्माण नहीं होने से बारिश का पानी बन जाता है आफत...शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद शनिवार को ग्राम पंचायत ने नालियों की सफाई करवाई। मगर संबंधित पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों ने अभी तक सुध नही ली है। इसको लेकर संबंधित विभाग के प्रति मोहल्लेवासियों में भी गहरा रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार बांसी कस्बे में रामगंज मार्ग की मुख्य सड़क की समस्या को दैनिक नवज्योति ने खबर प्रकाशित करके आमजन, मकानों सहित दुकानदारों की समस्या को उजागर किया गया था। जिस पर पंचायतराज के एईएन मुकेश सैनी, जेईएन प्रभुलाल मीणा, ग्राम पंचायत एलडीसी महेंद्र कुमार वर्मा टीम के साथ मौके पर  पहुंचे। मौके पर बरसाती पानी के साथ आए मिट्टी, मकानों व दुकानों के सामने जमा नजर आई। मौके पर जाकर नालियों की सफाई करवाई गई। मौके पर नजर आई कमियों को दूर करने के दिशा-निर्देश दिए गए।

पीडब्ल्यूडी ने नहीं ली अभी तक सुध
राहगीरों व दुकानदारों की इस समस्या को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग कतई गंभीर नजर नही आ रहा है। उसके जिम्मेदारों ने अभी तक मौके पर जाकर समस्या का जायजा नहीं लिया है। बरसाती दिनों में इस मोहल्ले के हालात बदतर हो जाते है। ग्रामीण अंचलों के लिए मुख्य मार्ग होने से मजबूरन लोगों को इस राह से गुजरना पड़ता है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव
वायदा बाजार में तेजी का असर सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में भी दिखा। चांदी ₹3,000 बढ़कर ₹2,32,000 प्रति किलो...
क्या सच में अमेरिका गोला-बारूद की कमी के कारण ईरान की कुछ मिसाइलों को रोकने में रहा नाकाम? रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा
असम बाढ़ को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना, केंद्र से राहत तेज करने और स्थायी समाधान की तत्काल मांग
सीएस ऑफिस से जारी जून-2026 इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट : दफ्तरों के चक्कर खत्म, डी-रेगुलेशन से निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
फ्लाइट लेट होने पर भड़के हनुमान बेनीवाल, एअर इंडिया और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
एआई एजेंट: क्या ग्रामीण शिक्षा में ला सकते हैं नई क्रांति?
जम्मू-कश्मीर: 3 हफ़्ते बंद रहने के बाद फिर खुले स्कूल, जनजीवन सामान्य