बंटवारे व फौजदारी प्रकरणों सहित कई मामले सुलझाए

मासिक लोक अदालत आयोजित

बंटवारे व फौजदारी प्रकरणों सहित कई मामले सुलझाए
लोक अदालत में ऐसे चिन्हित प्रकरणों को रखा जाता है जिनकी आपसी समझाईश एवं राजीनामे से निस्तारण की संभावना होती है ।

कोटा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा माह के आखिरी सोमवार को मासिक लोक अदालत का  आयोजन किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण कुमार वर्मा के नेतृत्व में  लोक अदालत का आयोजन किया गया। हर माह के आखिरी सोमवार को  लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। मासिक लोक अदालत के माध्यम से सालों से चल रहे बंटवारे के मामलों को समझाईश कर सुलझाया गया। फौजदारी प्रकरणों का निस्तारण व पारिवारिक मामलो का भी समाधान किया गया।   लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित ऐसे चिन्हित प्रकरणों को रखा जाता है जिनकी आपसी समझाईश एवं राजीनामे से  निस्तारण की संभावना होती है ।  संबंधित प्रकरणों के पक्षकारों को संबंधित न्यायालय द्वारा लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए सूचित किया जाता है। सिविल दावे में यदि प्रकरण का निस्तारण राजीनामा के आधार से हो जाता है तो उनकी न्यायालय फीस पुन: वापस हो जाती है। इसके माध्यम से पक्षकारों में मधुरता बनती है तथा दोनों की ही जीत होती है। कोर्ट में सालों तक चलने वाले प्रकरण जल्द ही सुलझ जाते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रूटीन मिशन बना मौत का सफर : उड़ान भरते ही क्रैश हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की मौत रूटीन मिशन बना मौत का सफर : उड़ान भरते ही क्रैश हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की मौत
कैलिफ़ोर्निया के एडवर्ड्स एयर फ़ोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद अमेरिकी वायु सेना का B-52 स्ट्रैटोफ़ोर्ट्रेस...
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 7721 वाहन नपे
केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल, विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, नई दरें आज से लागू
टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना
सोमवती अमावस्या पर छोटीकाशी रही भक्ति में लीन : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बी.के. हरिप्रसाद
हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ 76,526.77 पर खुला