भीषण गर्मी ने ली एक युवक की जान

प्रदेश में लू से मौत का पहला मामला

भीषण गर्मी  ने ली एक युवक की जान

युवक भीख मांगता था और धर्मशाला के सामने ही फुटपथ पर सो जाता था।

कोटा। भीषण गर्मी और लू के कारण कोटा के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक युवक  हाथरस (उप्र) का रहने वाला था और पिछले दस साल से बजरिया इलाके  में रहता था तथा भीख मांग कर अपना जीवन यापन कर रहा था तथा फुटपाथ पर ही सो जाता था। प्रदेश में लू से  मौत का यह पहला मामला है।पुलिस निरीक्षक रामकिशन गोदारा ने बताया कि  रविवार शाम को करीब छह बजे सूचना मिली  कि बजरिया में  धर्मशाला के सामने एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस  उसे तुरंत एम्बूलेंस की मदद से एमबीएस अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषितकर दिया। मृतक  युवक की पहचान नवीन कुशवाह (44) निवासी हाथरस (उप्र)  के रूप में हुई। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। परिजनों के सोमवार को आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर युवक का शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि नवीन दस साल पहले घर से निकला  फिर लौटकर कभी नहीं आया। सीआई ने बताया कि नवीन यहां रहकर भीख मांगता था और धर्मशाला के सामने ही फुटपथ पर सो जाता था। गर्मी के कारण उसकी रविवार को अचानक तबीयत खराब हुई और मौत हो गई। 
 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू