स्मार्ट सिटी में अब तक नहीं मिल रही स्मार्ट आरसी

ठेका लेट होने के बाद भी ठेकेदार भुगत रहा पेनल्टी, लगभग 5 हजार से अधिक वाहन चालकों को हैं इंतजार

स्मार्ट सिटी में अब तक नहीं मिल रही स्मार्ट आरसी

विभागीय सूत्र बताते हैं कि गत वर्ष के आखिरी महीनों तक तो आरसी स्मार्ट कार्ड छापने वाली फर्म को टेंडर ही नहीं दिया गया था। इस वर्ष भी अभी हाल ही में ठेका दे दिया गया तो भी स्मार्ट कार्ड आरसी नहीं आ रही है। बताया जाता है कि ठेकेदार अपनी मनमर्जी का मालिक है।

कोटा। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय की ओर से वाहनों के स्मार्ट कार्ड का ठेका भले ही हो चुका हैं लेकिन अभी तक हजारों लोगों को स्मार्ट कार्ड का इंतजार ही करना पड़ रहा है। ये स्थिति आज या कल की नहीं है बल्कि महीनों से चली आ रही है लेकिन ठेकेदार की मनमर्जी के आगे विभाग भी बेबस नजर आ रहा है। नतीजा ये हैं कि जिले के लगभग 5 हजार से अधिक वाहन चालक स्मार्ट कार्ड आरसी लेने की कतार हैं। विभाग में इस कार्य की पेंडेंसी करीब 3 माह से चल रही है। दरअसल स्मार्ट आरसी पारंपरिक आरसी बुक का एक अपग्रेड है। जिसे अपने बटुए में रखकर आसानी के साथ कही भी ले जाया जा सकता है। ये ड्राइविंग लाइसेंस की तरह एक छोटा सा कार्ड होता है पारंपरिक आरसी बुक और स्मार्ट कार्ड आरसी दोनों ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैध दस्तावेज हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरटीओ आॅफिस में आरसी स्मार्ट कार्ड की पेंडेंसी महीनों से चल रही है। बताया जाता है कि आगे से स्मार्ट कार्ड नहीं आने के कारण ये पेंडेंसी चल रही है।  विभागीय सूत्र बताते हैं कि गत वर्ष के आखिरी महीनों तक तो आरसी स्मार्ट कार्ड छापने वाली फर्म को टेंडर ही नहीं दिया गया था। इस वर्ष भी अभी हाल ही में ठेका दे दिया गया तो भी स्मार्ट कार्ड आरसी नहीं आ रही है। बताया जाता है कि ठेकेदार अपनी मनमर्जी का मालिक है। उसे ना तो विभाग के नियमों से कोई मतलब हैं और ना ही लोगों की परेशानी से। वहीं विभाग के ही कुछ सूत्र से कहते हैं कि ठेकेदार को जब पैसे ही नहीं दिए जा रहे तो आरसी स्मार्ट कार्ड कैसे छपेंगे। ज्ञातव्य है कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार, सभी वाहनों को सार्वजनिक स्थान और किसी भी जगह चलाने के लिए, पंजीकरण प्रमाणपत्र होने के साथ साथ वाहन पर ही पंजीकरण का निशान होना आवश्यक है। अधिनियम के इस अनुच्छेद का पालन करने में विफलता के परिणामस्वरूप मालिक को उसी कानून के तहत दंडित किया जा सकता है। प्रमाणपत्र शुरू में 15 साल की अवधि के लिए वैध होता है, जिसके बाद इसे हर 5 साल में समय-समय पर नवीनीकृत किया जाना चाहिए. कई वर्षों तक, पंजीकरण प्रमाणपत्र या आरसी पुस्तक दस्तावेजों का एक सेट होता था।  जिसमें या तो अंतर्निहित चिप्स (कार्ड के अंदर डाली गई चिप) या एक कोड होता है जिसे वाहन और उसके मालिक की की जानकारी तक पहुंचने के लिए स्कैन किया जा सकता है।

इनका कहना है
स्मार्ट कार्ड का ठेका भी लेट हुआ है। पेनेल्टी भी लग रही है। फिलहाल स्मार्ट कार्ड की उपलब्धता नहीं है। 
-अरविन्द सिंह राठौड़, जिला परिवहन अधिकारी। 

मैं कई महीनों से स्मार्ट कार्ड आरसी के लिए चक्कर लगा रहा हंू। शहर के कई चौराहों पर यातायात कर्मी आरसी मांगते हैं। उनको दिखाने के लिए पूरी आरसी बुक को साथ लेकर चनला पड़ता है। 
-मधुसुदन शर्मा

जब भी आॅफिस में आरसी स्मार्ट कार्ड लेने के लिए आता हंू। यहीं जवाब मिलता है कि अभी नहीं आ रही है, टाइम लगेगा। बीते कुछ महीनों में आॅफिस के कई चक्कर लगा चुका हंू। 
-भूपेन्द्र सिंह

Read More प्रदेश में गैस सिलेंडर की सप्लाई आधी से कम : पैनिक से बुकिंग दोगुना, रोज करीब 4 लाख की सप्लाई थी; अब 2 लाख ही रही

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत