भाजपा का स्थापना दिवस आज, मुख्यमंत्री भजनलाल सहित बड़े नेता पहुंचे पार्टी कार्यालय 

स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश पर में कई कार्यक्रम करेंगे आयोजित

भाजपा का स्थापना दिवस आज, मुख्यमंत्री भजनलाल सहित बड़े नेता पहुंचे पार्टी कार्यालय 

भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस है इस मौके पर बीजेपी पार्टी कार्यालयमैं पार्टी कार्यकर्ता स्थापना दिवस कार्यक्रम मना रहे हैं

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस है इस मौके पर बीजेपी पार्टी कार्यालयमैं पार्टी कार्यकर्ता स्थापना दिवस कार्यक्रम मना रहे हैं। जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। स्थापना दिवस की मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भर के कार्यकर्ता आज पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पर पार्टी का झंडा लग रहे हैं। 

पार्टी कार्यकर्ता आज से 13 अप्रैल तक स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश पर में कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। वही आज और कल प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्यों का तथा 8 एवं 9 अप्रैल को विधानसभाओं में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 7 से 13 अप्रैल तक स्वच्छता अभियान लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के ध्येय के साथ भाजपा काम कर रही है। देश को प्रग्रति पथ पर सुशासन व गरीब-कल्याण के संकल्प के साथ भाजपा आगे बढ़ रही है। माँ भारती की सेवा में सतत समर्पित, विश्व के विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन व माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा के सक्रिय नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी न केवल देश के राजनीतिक परिदृश्य में अग्रणी संगठन के रूप में स्थापित हुई है, बल्कि राष्ट्रीय हित और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ समाज के सभी वर्गों का विश्वास अर्जित करने में सफल रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल...
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे