आइसक्रीम फैक्ट्री में तड़के भीषण आग : 10 फायर टेंडर ने 7 घंटे में पाया काबू, घटना में लाखों का नुकसान होने की आशंका

फैक्ट्री में रखे LPG गैस के तीन सिलेंडर

आइसक्रीम फैक्ट्री में तड़के भीषण आग : 10 फायर टेंडर ने 7 घंटे में पाया काबू, घटना में लाखों का नुकसान होने की आशंका

22-गोदाम इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह एक आइसक्रीम फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 5 बजे बंद फैक्ट्री से धुएं का घना गुबार उठता देख बाहर मौजूद एक वर्कर ने तुरंत घटना की सूचना 22-गोदाम फायर स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। CFO गौतम लाल ने बताया कि दो मंजिला फैक्ट्री में लगी आग तेजी से फैलती जा रही थी।

जयपुर। 22-गोदाम इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह एक आइसक्रीम फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 5 बजे बंद फैक्ट्री से धुएं का घना गुबार उठता देख बाहर मौजूद एक वर्कर ने तुरंत घटना की सूचना 22-गोदाम फायर स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। CFO गौतम लाल ने बताया कि दो मंजिला फैक्ट्री में लगी आग तेजी से फैलती जा रही थी। स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड की कुल 10 गाड़ियों को लगातार मौके पर भेजा गया।

आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री में रखे LPG गैस के तीन सिलेंडर सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते थे, लेकिन फायर कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए इन्हें तुरंत बाहर निकाल लिया, जिससे बड़े धमाकों की आशंका टल गई। फायर ब्रिगेड की टीमों ने करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री में रखी मशीनरी, तैयार माल और पैकिंग कार्टन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार घटना में लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा