रुपये में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट, 90.43 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर पर पहुंचा
डॉलर के मुकाबले रुपये में फिर गिरावट
रुपया गुरुवार को एक बार फिर दबाव रहा और अंतरबैंकिंग बाजार में 90.43 रुपये प्रति डॉलर के नए निचले स्तर तक गिर गया। भारतीय मुद्रा 21.50 पैसे कमजोर होकर 90.3650 पर खुले और कारोबार के दौरान गिरावट जारी रही।
मुंबई। रुपये में गुरुवार को और गिरावट देखी गयी और अंतरबैंकिग मुद्रा बाजार में सुबह के कारोबार में यह 90.43 रुपये प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक गिर गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 18.50 पैसे गिरकर 90.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपया गुरूवार को 21.50 पैसे की गिरावट में 90.3650 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 90.43 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गया। रुपया इससे पहले बुधवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट में बंद हुआ था।
Related Posts
Post Comment
Latest News
01 Apr 2026 18:28:01
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...

Comment List